फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दिल्ली मेट्रो में गाय ने कैसे मारी एंट्री? एस्केलेटर के पास खड़ी दिखी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Thu, 19 Nov 2026 11:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर के पास खड़ी गाय की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला सामने आने के बाद डीएमआरसी ने यात्रियों से माफी मांगी और सुरक्षा कर्मचारियों को आवारा पशुओं को स्टेशन परिसर में आने से रोकने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
तस्वीर वायरल हुई तो डीएमआरसी ने मांगी माफी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को कई सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। स्टेशन के गेट पर बैग की जांच से लेकर मेटल डिटेक्टर तक की व्यवस्था रहती है। ऐसे में अगर किसी मेट्रो स्टेशन के अंदर एक गाय पहुंच जाए तो हैरानी होना लाजिमी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा के बावजूद गाय स्टेशन के अंदर कैसे पहुंच गई?

विज्ञापन


वायरल तस्वीर में क्या दिखा?
दरअसल, एक्स पर प्रतीक सैनी नाम के एक यूजर ने कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन की यह तस्वीर शेयर की है। इसमें स्टेशन के प्रवेश द्वार पर एस्केलेटर के ठीक बगल में एक गाय खड़ी दिखाई दे रही है। गाय बिल्कुल आराम से वहां खड़ी है, जबकि पास की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे दो यात्री उसे देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के आसपास आजकल ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने के साथ ही मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए।

तस्वीर वायरल हुई तो डीएमआरसी ने मांगी माफी
मामला सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। डीएमआरसी ने पोस्ट का जवाब देते हुए यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और माफी मांगी। साथ ही बताया कि स्टेशन के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड्स को जरूरी निर्देश दोबारा दिए गए हैं। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि स्टेशन परिसर और उसके आसपास आवारा पशुओं को आने से रोकने के लिए कर्मचारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना ने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


यूजर्स बोले- गाय ने कार्ड दिखाया या टोकन लिया?
इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि लगता है गौ माता भी ऑफिस जाने के लिए एस्केलेटर का इंतजार कर रही हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि जब आम यात्रियों को बिना जांच के अंदर नहीं जाने दिया जाता, तो इतनी बड़ी गाय एस्केलेटर तक कैसे पहुंच गई? एक और यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ गाय एस्केलेटर पर नहीं चढ़ी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, इस तस्वीर ने लोगों को हंसने का मौका तो दिया ही है, साथ ही मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा छेड़ दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें