फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महाकुंभ की भीड़ में महिला ने पति को खोने से बचाने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 29 Jan 2025 09:28 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Kumbh 2025 Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले की भीड़ में एक महिला सिर पर बोझा लेकर चल रही है। उसके हाथ में एक रस्सी है। यह रस्सी महिला के पीछे चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कमर से बंधी है।
विज्ञापन
महाकुंभ की भीड़ में महिला ने पति को खोने से बचाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़ - फोटो : instagram/@rasganiasarjeet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maha Kumbh 2025 Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। गंगा, युमना और सरस्वती नदी के पवित्र संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौनी अमावस्या से महाकुंभ में लोगों की भारी भीड़ पहुंची है। अभी महाकुंभ में 17 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों ने सिर्फ 28 जनवरी को पवित्र संगम में स्नान किया।

विज्ञापन


महाकुंभ में भीड़ में लोग अपनों के खोने के डर से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक महिला ने पति को महाकुंभ की भीड़ में खोने से बचाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाई है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, महिला अपने पति को भीड़ में खोने से बचाने के लिए रस्सी बांधे हुए दिख रही है। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @rasganiasarjeet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अभी तक करीब पांच करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का सबसे पहले कब और कहां हुआ था आयोजन, जानिए कुंभ के इतिहास से जुड़े रहस्य

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले की भीड़ में एक महिला सिर पर बोझा लेकर चल रही है। उसके हाथ में एक रस्सी है। यह रस्सी महिला के पीछे चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कमर से बंधी है। महिला आगे-आगे चल रही है और शख्स पीछे-पीछे। यह देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि एक जोड़ा है जिसमें महिला पति को मेले की भीड़ में खोने के डर से रस्सी से बांधे है।
 

Maha Kumbh 2025: अखाड़ों में नियम तोड़ने पर कोतवाल देते हैं ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान

एक शख्स ने लिखा है कि गांव के लोग कितने सीधे होते हैं। दूसरे शख्स का कहना है कि एक सच्ची जीवनसाथी, भगवान दोनों की जोड़ी बनाए रखना। एक शख्स ने लिखा है पचपन का प्यार। लोग दोनों के मासमूयित की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें