गर्लफ्रेंड को पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर बाइक चला रहा था लड़का, वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : X@RaginiYada54738
Viral Video: वर्तमान समय में बाइक पर अक्सर कपल रोमांस करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें देखने को मिलता है कि गर्लफ्रेंड को पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर रोमांटिक होते हुए बॉयफ्रेंड गाड़ी चला रहा है। पुलिस भी ऐसे आशिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को फ्यूल टैंक पर बैठा रखा है और आराम से बाइक चला रहा है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसके गले से उसकी प्रेमिका लिपटकर बैठी हुई है। कपल की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाइक चलाने वाले का चालान काटा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेलमेट लगाए शख्स बाइक चला रहा है और उसकी प्रेमिका से उससे लिपटकर बैठी हुई है। गोरखुपर के रामगढ़ताल इलाके का यह मामला है।
Chandra Grahan: 82 मिनट तक UAE के आसमान में लाल होगा चांद, जानें कब लगेगा चंद्रग्रहण और कैसे देख पाएंगे आप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बीते शनिवार को कहा था कि कपल की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से 2500 रुपये का चालान काट दिया था। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक को ट्रेस कर लिया है और राइडर के नाम चालान जारी किया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Snakes: क्या सच में होते हैं दो मुंह वाले सांप? छह महीने में बदल लेते हैं सिर? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
लोगों की प्रतिक्रिया
एक शख्स ने कहा है कि सिर्फ यहीं देखना बाकी रह गया था। लोगों को शर्म नहीं आती है क्या? एक अन्य का कहना है कि मुझे लगता है कि एक बार इन्हें गिरफ्तार कर समाज में एक मैसेज देना जरूरी है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।