फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी और उसके मासूम बेटे का इमोशनल वीडियो वायरल, आपने देखा क्या...

Mon, 29 Apr 2019 03:56 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन

ट्विटर पर एक पुलिसकर्मी और उसके बेटे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अधिकतर लोग पुलिस वालों को लेकर अपने मन में पहले से ही गलत धारणा बना लेते हैं लेकिन यह वीडियो देखने के बाद उनका भी दिल पसीज जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसवाला अपनी ड्यूटी पर जा रहा होता है लेकिन तभी उसका मासूम बेटा रोने लगता है।  

विज्ञापन


1.25 सेकंड के इस वीडियो को एक आईपीएस ने अपने ट्विटर हैंडल @arunbothra से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने वाले अफसर ने लिखा 'यह पुलिस की नौकरी का सबसे भावुक पल है। लंबे और टफ शेड्यूल के बीच अधिकांश पुलिसवालों को ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।' 
 


वीडियो में पुलिसवाला ऑफिस जाने की तैयार में रहता है तभी उसका बेटा पैर पकड़कर रोने लगता है और पुलिसकर्मी को जाने नहीं देता है। पुलिसवाला बार-बार कहता है कि बेटा जल्दी आ जाऊंगा, जाने दे, लेकिन बच्चा चीख-चीखकर रोता है और पुलिसवाले को जाने नहीं देता है। पिता अपने रोते हुए बच्चे को अंदर छोड़ता है लेकिन बच्चा पिता के पीछे रोते-रोते चिल्लाते हुए उसका पैर ही नहीं छोड़ता है। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी और उसके बेटे का इस वायरल वीडियो पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा 'इस भावना को कोई नहीं समझ सकता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'हर पुलिसकर्मी को सलाम'। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया दी 'अपने दर्द को भुलाकर दूसरों के दर्द को दूर करने वाले लोग भी बहुत महान होते हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें