सतना के कलेक्टर का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : X
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक शख्स साइकिल से सड़क जाता दिख रहा है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि इसमें ऐसी क्या बात है? बहुत से ऐसे लोग हैं, जो साइकिल चलाते हैं। दरअसल, वीडियो में साइकिल से जा रहा शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि सतना के कलेक्टर सतीश कुमार एस हैं। सादगी ही उनकी पहचान। वह एक आम नागरिक की तरह बिना सुरक्षा गार्ड के अपने निवास से साइकिल चलाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।
अब उनका यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग सतना के कलेक्टर सतीश कुमार एस की तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं कि सतीश कुमार एस की चर्चा हो रही है। इसके पहले भी वह अपने अच्छे कार्यों की वजह से चर्चा में रहे हैं।
डॉ. सतीश कुमार एस, मूल रूप से तमिलनाडु के वेल्लोर के निवासी हैं। उनको मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 28 जनवरी 2025 को सतना का कलेक्टर नियुक्त किया गया। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और 2013 में आईएएस बने। भिंड जिले में कलेक्टर रहते हुए उनकी अनुशासनप्रिय प्रशासन की छवि बनी।
Viral News: गांव वाले को 15 अगस्त के दिन नहीं मिला लड्डू, तो गुस्साकर शख्स ने किया सीएम को फोन, कर दी शिकायत
सतना में पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एक बार उन्होंने जनसुनवाई के दौरान लापरवाही बरतने के कारण हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। डॉ. एस सतीश कुमार को साइकिल की सवारी करना बेहद पसंद है। वह कभी-कभी साइकिल से ही दफ्तर जाते हैं। अब अपने कड़क स्वाभव की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं।
Viral Video: चूजे को खाने आया सांप, तभी अचानक से पहुंचा बाज और नाग का कर दिया ऐसा हाल, देख कांप जाएगी रूह
कुछ महीने पहले ही उनकी सतना का कलेक्टर बनाया गया बहै। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की है। कलेक्टर के रूप में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है।