फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, फन फैलाकर शांत बैठा रहा कोबरा, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 03 Aug 2026 04:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप कर रही है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कोबरा चुपचाप फन फैलाकर सुन रहा है। 
विज्ञापन
जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, फन फैलाकर शांत बैठा रहा कोबरा - फोटो : Facebook/Abhilash Pandey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती हुई नजर आ रही हैं। उनके सामने करीब तीन मिनट तक कोबरा फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। उनके साथ मौजूद  शिष्य ने अपने मोबाइल के कैमरे में पूरे दृश्य को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला का यह पूरा मामला है। जिले की मड़ावरा तहसील क्षेत्र स्थित अतिशय क्षेत्र गिरार की अनोखी घटना है। बताया जा रहा है कि मड़ावरा के गिरार में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर धसान नदी के किनारे आर्यिका संघ का चातुर्मास चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे आर्यिका मां विदुषश्री माताजी अन्य साध्वियों के साथ भ्रमण पर गई थीं। धसान नदी के पुल के पास उन्होंने करीब चार फीट लंबा एक काला नाग देखा।

सांप को देखने के बाद साध्वियां वहीं रुक गईं। आर्यिका मां विदुषश्री माताजी ने शांत भाव से नमोकार मंत्र का जाप करने लगीं। उनके साथ मौजूद शिष्य ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्ड करने के बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कोबरा फन फैलाकर उनके चुपचाप खड़ा है। आप देख सकते हैं कि इस दौरान माताजी उससे शांत स्वर में बात भी कर रही हैं। 
विज्ञापन


El Nino: अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी, भारत-पाकिस्तान पर भी खतरा




Zara Hatke: 42 साल तक बंद रहा फ्लैट, ताला खुलते ही कांप उठे अधिकारी, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

लोगों की प्रतिक्रियाएं

फेसबुक वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स मे लिखा है, अहिंसा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संतों का जीवन है। उन्होंने आग बताया है कि पूज्य आर्यिका मां विदुषश्री माताजी की करुणामयी वाणी के समक्ष विषधर  भी शांत हो जाएँ यही संतत्व की वास्तविक शक्ति और तप का प्रभाव है। विदित हो कि पूज्य आर्यिका संघ का मंगलमय चतुर्मास वर्तमान में मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पावन तट पर स्थित अतिशय क्षेत्र गिरार जी में संपन्न हो रहा है।

Dinosaur: 6.6 करोड़ साल पहले कैसे हुई थी डायनासोरों की मौत? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शख्स ने आगे लिखा है पूज्य माताजी ने श्रद्धालुओं को श्री नमोकार मंत्र का दिव्य श्रवण कराया। यह सनातन संस्कृति, संत परंपरा और आध्यात्मिक साधना की पावन भूमि है, जहाँ धर्म, संयम और अहिंसा का संदेश निरंतर प्रवाहित हो रहा है। हम पूज्य आर्यिका संघ के श्रीचरणों में बारम्बार वन्दन करते हैं तथा उनके मंगलमय सान्निध्य से समस्त समाज के आध्यात्मिक कल्याण की मंगलकामना करते हैं। बारम्बार वन्दामि। जय जिनेन्द्र। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें