सोशल मीडिया पर अक्सर टीचर और स्टूडेंट के कई सारे कॉमेडी वीडियोज तेजी से वायरल होते रहते हैं। हालांकि, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि बिहार के बिहार शरीफ इलाके से सामने आई एक घटना ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क उठा है और वे शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना एक कोचिंग क्लास के दौरान हुई, जहां किसी बात पर नाराज होकर टीचर ने स्टूडेंट को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीचर डंडे से छात्र को पीटते हुए गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है। टीचर की मार से छात्र घायल हो जाता है, लेकिन फिर भी शिक्षक बिना रुके उसे बालों से पकड़कर खींचता है और पूरे क्लास के सामने मारता है।
https://x.com/Nalanda_index/status/1927418086556115072?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1927418086556115072%7Ctwgr%5Ec385f892388b5491933cf616475bcf070a8f2354%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Fomg-news%2Fcoaching-class-teacher-beating-student-with-thick-stick-badly-claiming-of-bihar-video-goes-viral%2Farticleshow%2F121464921.cms
तुरंत कार्रवाई की हुई मांग
करीब 36 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में दिखाई गई पिटाई ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स शिक्षक के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि चाहे छात्र से कोई गलती हुई हो, फिर भी इस प्रकार की हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती। X पर @Nalanda_index नामक एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि घटना बिग डाटा फिजिक्स क्लासेस नामक कोचिंग की है। उन्होंने लिखा कि एक शिक्षक छात्र को भद्दी गालियां देते हुए लाठी से पीट रहा है, जिससे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। यूजर ने बिहार पुलिस से अपील की कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो के सामने आते ही लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ये टीचर है या गुंडा? किसने इसे अधिकार दिया है इस तरह किसी मासूम पर हाथ उठाने का?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “चाहे छात्र से कोई गलती हुई हो, लेकिन किसी को इस हद तक पीटना पूरी तरह गलत है। शिक्षक को सख्त सजा मिलनी चाहिए।” बता दें कि फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और पुलिस इस पर क्या कदम उठाते हैं।