फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: उंगली कटोरी में डाली, नग रखा और आने लगी आवाज... वीडियो देख लोगों का चकराया दिमाग

Thu, 13 Aug 2026 09:41 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: वायरल वीडियो में एक शख्स कटोरी और अलग-अलग नगों की मदद से कथित तौर पर सही नग पहचानने का तरीका दिखाता है। खास नग रखते ही आवाज सुनाई देती है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ट्रिक, मैगनेट या किसी वैज्ञानिक प्रयोग से जोड़कर देख रहे हैं।
 
विज्ञापन
चालाकी से बदल देता है नग - फोटो : इंस्टाग्राम @sapna_bhagat_j
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगूठी पहनने का शौक तो बहुत से लोगों को होता है, लेकिन जब उसमें कोई खास नग लगवाने की बात आती है तो मामला सिर्फ पसंद तक सीमित नहीं रहता। ज्योतिष में अलग-अलग नगों को ग्रहों और किस्मत से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि कई लोग सही नग की तलाश में अच्छी-खासी रकम तक खर्च कर देते हैं। मगर असली चुनौती तब सामने आती है, जब यह पता लगाना हो कि खरीदा गया नग सच में सही है या नहीं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी सवाल का एक बेहद अजीबोगरीब तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक शख्स अलग-अलग नगों की जांच करने का दावा करता नजर आ रहा है। उसका तरीका इतना अनोखा है कि वीडियो देखने वाला भी कुछ पल के लिए सोच में पड़ जाता है। वीडियो में शख्स सबसे पहले एक कटोरी में छोटा सा छेद करता है। इसके बाद सामने मौजूद लोगों से उस छेद के भीतर अपनी उंगली रखने को कहा जाता है। फिर वह कटोरी के अंदर एक-एक करके अलग-अलग नग रखता है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही एक खास नग कटोरी में रखा जाता है, आवाज सुनाई देने लगती है।




चालाकी से बदल देता है नग
शख्स इसके बाद यही प्रक्रिया दोबारा करता है। नग बदलता है, फिर जांच करता है और हर बार एक खास नग पर ही आवाज आती दिखाई देती है। इसके बाद वह दावा करता है कि जिस नग के साथ आवाज सुनाई दे रही है, वही सही नग है। वीडियो का यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। आखिर कटोरी में रखा एक नग आवाज कैसे पैदा कर सकता है? यही सवाल सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


लोगों ने दी अपनी राय
कई लोगों ने इस तरीके को लेकर शक भी जताया है। यूजर्स का कहना है कि इसके पीछे कोई ट्रिक हो सकती है। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शख्स के हाथ में मैग्नेट या कोई दूसरी चीज छिपी हो सकती है, जिसकी मदद से आवाज पैदा की जा रही हो। वहीं, कुछ यूजर्स इसे विज्ञान से जुड़ा प्रयोग बता रहे हैं। हालांकि वीडियो में दिखाई गई प्रक्रिया के पीछे असल तकनीक क्या है, यह साफ नहीं है। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। किसी के लिए यह विज्ञान का कमाल है तो किसी के लिए गजब की चालाकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें