फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा देश, जहां अकाल पड़ने पर इंसान ही खाने लगे थे इंसानों का मांस

Sat, 25 Apr 2020 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हाथ में अनाज लिए लड़की का पुतला (यूक्रेन) - फोटो : Social media
यूक्रेन एक बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन देश है, जो पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी सीमाएं कई देशों से मिलती हैं, जैसे पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड और स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर। वैसे तो कीव इस देश की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर भी, लेकिन यहां की सबसे खास बात ये है कि कीव को 'खूबसूरत महिलाओं का शहर' भी कहा जाता है। यूक्रेन की और भी कई रोचक बातें हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन आर्सेनल्ना - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है, जिसे 'आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भले ही शराब को दुनियाभर के कई देशों में गलत माना जाता हो, लेकिन यहां के लोगों के लिए शराब पीना किसी परंपरा से कम नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में शराब के खपत के मामले में यूक्रेन छठे स्थान पर है। अगर आंकड़ों में देखें तो यहां प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 14 लीटर की दर से शराब की खपत होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अधिकतर देशों में कपल शादी के वक्त बाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं जबकि यूक्रेन में ऐसा नहीं है। यहां के लोग ठीक इसके उलट दाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं। यह यहां की परंपरा में शुमार है। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेंबिटा वाद्ययंत्र - फोटो : Social media
यूक्रेन के लोगों को संगीत से भी बहुत लगाव है। यहीं वजह है कि दुनिया का सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र इसी देश में बनता है। यह लकड़ी से बनाए गए सींग के आकार का होता है, जिसे 'ट्रेंबिटा' कहा जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1932-33 में यूक्रेन में पड़ा था भयंकर अकाल - फोटो : Social media
1932-33 में यूक्रेन (तब यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था) में भयंकर अकाल पड़ा था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे। कहते हैं कि अकाल के दौरान इतनी भूखमरी फैली थी कि इंसान ही इंसान का मांस खा जा रहे थे। तब लगभग 2500 लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें