फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: शादी में चिप्स की लूट, दूल्हा भी भिड़ा बारातियों संग, भगदड़ में बच्ची झुलसी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Fri, 28 Nov 2025 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक शादी समारोह आयोजित किया गया था। आम तौर पर ऐसे प्रोग्राम में सबकुछ बड़ी शांति और व्यवस्था के साथ होता है, लेकिन यहां जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फनी और अजीबोगरीब वीडियो सामने आने लगते हैं। कहीं दूल्हा-दुल्हन की प्यारी नोकझोंक वायरल हो जाती है, तो कहीं बारात में घोड़ा अचानक बिदक कर सबको डरा देता है। लेकिन इस बार एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और शर्मिंदा भी हो रहे हैं। मामला किसी नाच-गाने का नहीं, बल्कि चिप्स और स्नैक्स की लूट का है। वो भी ऐसी कि देखकर लगे कि मानो मुफ्त की सेल चल रही हो और भीड़ टूट पड़ी हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक शादी समारोह आयोजित किया गया था। आम तौर पर ऐसे प्रोग्राम में सबकुछ बड़ी शांति और व्यवस्था के साथ होता है, लेकिन यहां जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। जैसे ही बारातियों को चिप्स और स्नैक्स दिखे, पूरा माहौल कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी में बदल गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग पैकेट छीनने के लिए एक-दूसरे पर गिरते पड़ते जा रहे थे। कई तो पूरे-के-पूरे कार्टन ही उठाकर ले भागे, जैसे घर ले जाकर स्टॉक भरना हो।



शादी में हुई चिप्स की लूट
सबसे मजेदार बात यह थी कि इस स्नैक्स युद्ध में दूल्हा भी पीछे नहीं था। वो भी हाथ बढ़ाकर पैकेट लेने की कोशिश करता दिखा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर खूब मजे लिए और कहा, “मटर-पनीर और गुलाब जामुन के लिए लड़ाई सुनी थी, लेकिन चिप्स के लिए पहली बार देखा।”नलेकिन पूरी घटना में एक ऐसी चीज भी हुई जिसने हंसी के बीच चिंता बढ़ा दी। भगदड़ में एक बच्ची के ऊपर गर्म चाय गिर गई, जिससे वह जल गई। इसके बाद से आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर इतने बड़े इवेंट में खाने-पीने की चीजें ऐसे खुले में बिना किसी व्यवस्था के क्यों रखी गई थीं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां खाना और स्नैक्स इस तरह रखे थे जैसे ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का ऑफर चल रहा हो। कोई अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था जो लाइन बनवाकर आराम से बांट सके। ऐसे में भीड़ का बढ़ना और धक्का-मुक्की होना स्वाभाविक था। कई लोगों ने कहा कि अगर खाने का सामान टेबल पर सजाकर एक-एक कर दिया जाता तो शायद ऐसा हंगामा ही नहीं होता। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें