कैसे शख्स की खुली पोल?
दरअसल, यह पूरा मामला चीन के झेजियांग प्रांत के ताइझोउ शहर का है। यहां पर मार्च 2024 में एक बुजुर्ग शख्स ने पहाड़ी क्षेत्र के पास एक बड़ा सा सांप देखा। सांप का रंग और आकार से पता चल गया कि यह इलाके में पाए जाने वाली सामान्य प्रजाति का नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वन्यजीव अधिकारियों ने सांप की जांच की, तो खुलासा हुआ कि वह अजगर था।
विशेषज्ञों ने बताया कि उस इलाके की यह मूल प्रजाति नहीं मिलती है। सबसे बड़ी बात यह है कि मार्च में आमतौर पर सांप खुले में ज्यादा सक्रिय भी नहीं रहते। इसके बाद अधिकारियों को शक हुआ कि यह सांप किसी के घर या फार्म से भागकर पहुंचा है। यहां जांच की कहानी शुरू हुई। पुलिस ने एक सांप विशषेज्ञ की मदद ली। उसने अधिकारियों को बताया कि अजगर को गर्म और नम वातावरण की जरूरत होती है। इसके लिए हमेशा तापमान करीब 20 से 30 डिग्री सेल्सियस बनाकर रखा होता है। इसके कारण बिजली की खपत सामान्य घरों की तुलना में काफी अधिक होती है।
Viral Video: हवा में फुटबॉल को अपने पैरों से कंट्रोल करता दिखा बच्चा, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
इसके बाद पुलिस ने इलाके में स्थिति घरों की बिजली खपत का रिकॉर्ड निकालना शुरू किया। इस दौरान एक फ्लैट पर अधिकारियों की नजर पहुंच गई। इस फ्लैट का मालिक का नाम गुओ था, जो अकेला रहता था और शादी नहीं हुई थी। वह कोई नौकरी भी नहीं करता था। इसके बाद भी उसके घर की बिजली का खर्च असामान्य रूप से ज्यादा था।
Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को एक और सबूत मिला। दी नाम का एक शख्स अक्सर गुओ के घर आता था, तो नियमित तौर कूरियर सेंटर से पार्सल भी लेता था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इन पार्सलों में सफेद चूहे होते थे, जिन्हें ऑनलाइन खरीदा जाता था। इन चूहों को पालतू सांपों को खिलाने के लिए खरीदा जाता है। इसके बाद में जांच सांपों को बेचे जाने की भी बात पता चली।
पुलिसा को यकीन हो चुका था कि यह पूरा अवैध सांप पालन और बिक्री है। इसके बाद पुलिस की टीम गुओ के फ्लैट पर पहुंच गई और अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों को होश उड़ गए। फ्लैट में अजगर भरे पड़े थे। एक कमरे में गुओ निजी सामान था और अन्य अजगरों को रखा गया था। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैट से 309 अजगर बरामद किए। जांच में पचा चला है कि अभी तक गुओ और उसका साथी दी ने 80 अजगर बेचे थे। सभी बरामद किए अजगरों की कीमत करोड़ों में है।
Viral: आसमान में उड़ते हुए पैराग्लाइडिंग पायलट ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
चीन के कानून के मुताबिक, अजगर संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में शामिल हैं। इनके खरीदने, बेचने, पालने या परिवहन के लिए सरकार की अनुमति जरूरी है। अवैध रूप से ऐसा करने से जेल हो सकती है। आखिरी में स्थानीय अदालत ने आरोपियों को दोषी मानकर जेल भेज दिया है।