फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: जादुई मशरूम ने पहुंचाया मौत के मुहाने तक, शख्स ने खुद को अमर समझकर 27वीं मंजिल से लगा दी छलांग और फिर

Tue, 16 Jun 2026 04:39 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: चीन से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर जंगली मशरूम खाने के बाद एक शख्स खुद को अमर समझने लगा। इसके उसने बिल्डिंग की 27वीं मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। 
विज्ञापन
शख्स ने खुद को अमर समझकर 27वीं मंजिल से लगा दी छलांग और फिर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mushroom Hallucination: दुनियाभर से अंधविश्वास और नशे से जुड़ी कई हैरान करने वाली घटनाओं के बारे में पढ़ने और सुनने को मिलता है। अब चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां पर एक शख्स जंगली मशरूम खाने के बाद खुद को अमर समझने लगा और 27वीं मंजिल से पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। यह कहानी आपको किसी फिल्मी घटना जैसी लग रही होगी, लेकिन यह पूरी एक सच्ची घटना है। 

विज्ञापन


चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी घटना दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में घटी है। यहां पर रहने वाले 40 वर्षीय शू ने घर पर जंगली मशरूम बनाकर खाए थे। उसने जियानशौकिंग नाम के मशरूम को खाया था। इस एक तरह का जादूई मशरूम माना जाता है। इसके खाने के कुछ देर बाद ही  शू को ऐसी खतरनाक भ्रम हुआ और उसे लगने लगा कि उसका परिवार से अमरता' प्राप्त करने की ट्रेनिंग दे रहा है। उसे लगने लगा कि वो चीनी उपन्यासों की तरह वह कोई दिव्य परीक्षा पास कर रहा है और अब उसकी मौत नहीं होगी। 

27 वीं मंजिल से पाइप की मदद से उतरने लगा नीचे

नशा और मतिभ्रम होने के कारण शू को बिल्कुल होश नहीं था कि वह आखिर क्या कर रहा है। वह बिना कुछ सोचे-समझे 27वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की खिड़की से बाहर निकल आया और बिना किसी डर के वह बिल्डिंग की पानी वाली पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। इस दौरान उसका पेट और शरीर कई जगह से छिल गया, लेकिन उसे दर्द का पता नहीं चल रहा था। वह अपने आपको सुपरमैन समझते हुए सिर्फ नीचे उतर रहा था। 
विज्ञापन


Viral Video: हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

फिर ऐसे बची जान 

शू 27वें फ्लोर से नीचे सरक रहा था, तभी 26वें फ्लोर पर रहने वाले उसके दोस्त को कुछ अजीबोगरीब लगा, तो उसने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो वो हैरान हो गया। शू पाइप के सहारे नीचे लटक हुआ था। दोस्त ने तुरंत फुर्ती दिखाई और शू का हाथ पकड़कर खिड़की से अंदर खींच लिया। अगर शू का दोस्त नहीं आता, तो वो सीधे नीचे गिरता और मौत भी हो सकती थी। 

Viral: अफगानिस्तान में अभी भी मिल रही ये खास चीज, भारत में लगभग हो चुकी गायब, आप जानकर भी नहीं करेंगे यकीन

अस्पताल में डॉक्टर ने किया खुलासा

दोस्त द्वारा बचाए जाने के बाद शू तुरंत बेहोश हो गया और कोमा में पहुंच गया। इसके बाद दोस्त ने युन्नान यूनिवर्सिटी के अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसके पेट की सफाई की। इसके बाद कई दिनों तक इलाज चला, जिसके बाद उसकी जान बची। डॉक्टरों ने बताया कि शू ने दो दिन पुराने बचे मशरूम को शराब के साथ दोबारा गर्म किया और खाया था। मशरूम ठीक से पक भी नहीं पाया था। कम पके होने और शराब मिलने की वजह से मशरूम का जहर सीधे उसके दिमाग पर चढ़ गया। ठीक होने के बाद शू ने कहा कि दोबार मिली जिंदगी ने उसे सबक दिया है। अब वह आगे से ऐसा कुछ नहीं करेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें