फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 600 रुपये में बिक रहा था लड़की के पैरों से तैयार नींबू पानी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Fri, 31 Jul 2026 10:16 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन के बड़े इवेंट से एक महिला कॉस्प्लेयर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पैरों को नींबू वाले पानी में डुबोकर नींबू पानी बेचती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
लड़की ने पैरों से तैयार किया नींबू पानी - फोटो : @asiaonecom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woman Cosplayer Selling Feet Juice Lemonade Viral Video: चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। यहां एक महिला कॉस्प्लेयर अपने पैरों को नींबू वाले पानी में डुबोकर नींबू पानी बेचने का दावा किया। हैरानी की बात यह रही कि लोग इसे देखने ही नहीं, बल्कि खरीदने के लिए भी लाइन में लग गए। इस ड्रिंक को मजाकिया अंदाज में 'फीट जूस' नाम दिया गया।

विज्ञापन

Viral: हवाई सफर के बीच अचानक पावर बैंक में लगी आग, थम गईं यात्रियों की सांसें, डरावना वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल हो रहा ये वीडियो चीन के ग्वांगझोऊ शहर में आयोजित एक बड़े एनीमे और कॉस्प्ले इवेंट की है। जहां एक महिला कॉस्प्लेयर कुर्सी पर बैठी थी और उसने अपने दोनों पैर एक बड़े ट्रांसपेरेंट टब में रखे हुए थे। टब में पानी के साथ नींबू के टुकड़े भी डाले गए थे और स्टॉल पर मौजूद लोग उसी पानी से नींबू पानी तैयार कर ग्राहकों को बेच रहे थे। बता दें कि, इस नींबू पानी की कीमत 50 युआन यानी करीब 600 रुपये रखी गई थी। इतनी कीमत होने के बावजूद स्टॉल के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग सिर्फ इस अजीब नजारे को देखने पहुंचे, जबकि कई लोगों ने इसे खरीद भी लिया।

 
विज्ञापन

वायरल होने के लिए कुछ भी

पैरों को नींबू वाले पानी में डुबोकर नींबू पानी बनाने वाली महिला कॉस्प्लेयर के इस वीडियो को  इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक कई बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स भड़क गए हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आखिर कोई इंसान ऐसा पेय खरीदने के बारे में सोच भी कैसे सकता है। दूसरे शख्स ने लिखा- सिर्फ वायरल होने के लिए लोग अब किसी भी हद तक जाने लगे हैं।


Stunt Video: स्टंट तो कई लोगों ने किए लेकिन इस शख्स ने छोड़ दिया सबको पीछे, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Viral Video: जापान में भूकंप से पहले बिल्ली की अजीब हरकत हुई कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल

क्या होता है कॉस्प्लेयर?

'कॉस्प्ले' शब्द 'कॉस्टयूम' और 'प्ले' से मिलकर बना है। कॉस्प्लेयर वह व्यक्ति होता है जो किसी वीडियो गेम, कॉमिक, एनीमे या फिल्म के काल्पनिक किरदार के कपड़े पहनता है, मेकअप करता है और उसके जैसे हाव-भाव दिखाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टॉल को बंद करा दिया गया और कॉस्प्लेयर को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया। आयोजकों का कहना था कि इस तरह की एक्टिविटी की परमिशन नहीं थी और इससे पूरे इवेंट की छवि खराब हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें