बार-बार गिरने के बाद दीवार पर चढ़ गई बिल्ली
- फोटो : @SirAbdullahSidd
Mother Cat Climbs High Wall Viral Video In Hindi: हर दिन सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, कुछ हैरान कर देने वाले, तो कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को गहराई से छू जाते हैं। हाल ही में चीन से एक बिल्ली का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो आपको भावुक कर देगा।
Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए ऊंची ईंटों की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती दिखाई देती है। दीवार काफी ऊंची होने के कारण वह बार-बार फिसलकर नीचे गिर जाती है, लेकिन फिर भी अपनी कोशिश नहीं छोड़ती। उसका मकसद किसी भी तरह दूसरी तरफ पहुंचकर अपने बच्चों से मिलना होता है। बिल्ली पूरी ताकत लगाकर दीवार पर चढ़ती है, कई बार ऊपर तक पहुंचने के करीब आती है, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी वह दोबारा कोशिश शुरू कर देती है।
बता दें कि, नीचे मौजूद कुछ लोग उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ा कंबल पकड़कर खड़े रहते हैं, जिससे अगर बिल्ली गिरे तो उसे चोट न लगे। तो वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते भी नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि लोग बचाव दल के पहुंचने का इंतजार भी कर रहे थे।
Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो
इस पल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे मां की ममता और हिम्मत की मिसाल बता रहे हैं। वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वह अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए हार मानने को तैयार नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा- मां का प्यार हर जीव में एक जैसा होता है और अपने बच्चों के लिए कोई भी मां हर मुश्किल का सामना कर सकती है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्ली की हिम्मत की तारीफ की है।
Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो