डांस इवेंट में रोबोट हो गया बेकाबू, जबरन लड़की के साथ करने लगा ऐसी हरकत
- फोटो : AI
Viral Video: ह्यूमेनॉइड रोबोट का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। यह मशीनें अब इंसानों के काम को भी करने लगी हैं। ह्यूमेनॉइड रोबोट अब डिलीवरी का भी काम कर रहे हैं। ह्यूमेनॉइड रोबोट कुछ ऐसी हरकतें भी कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई हैं। कई बार उनका व्यवबार इंसानों की तरह लगता है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो चीन के शानक्सी प्रांत में एक यूनिवर्सिटी के डांस इवेंट का है।
डांस इवेंट में एक ह्यूमेनॉइड रोबोट प्रदर्शन कर रहा था। इसे दौरान वह अचानक एक छात्रा के पास पहुंच जाता है और उसे कसकर गले लगा लिया। यह देखकर लोग चौंक गए, क्योंकि रोबोट को सिर्फ डांस परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया था। इसके बाद वहां के कर्मचारियों ने तुरंत रोबोट को छात्रा से अलग कर दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के सामने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई हैं। लोगों ने सवाड़ खड़े करते हुए पूछा है कि क्या यह रोबोट ने खुद से यह व्यवहार किया या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। साथ ही यह भी लोगों ने पूछा कि क्या ऑपरेटर के कंट्रोल में समस्या की वजह से ऐसे हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि रोबोट ने ऐसा सॉफ्टवेयर या कंट्रोल सिस्टम की गड़बड़ी के कारण किया होगा।
Baba Vanga Heat Wave: भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल
Super El Nino: क्या फिर मचेगी 1877 जैसी तबाही? जब खत्म हो गई थी दुनिया की 4 फीसदी आबादी, सुपर अल नीनो ने डराया
चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने जानकारी दी कि यह रोबोट और छात्र क्लब के बीच आयोजित संयुक्त सांस्कृतिक गतिविधि में शामिल था। इसमें कुछ अलग और नया करने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रोबोट ने बुजुर्ग महिला को देखकर नियंत्रण खो दिया था।