फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर स्कूटी लेकर बेफिक्र निकले नाबालिग बच्चे, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, भड़के लोग

Fri, 29 Aug 2025 10:44 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वीडियो में दो छोटे-छोटे बच्चे स्कूटी पर नजर आते हैं। दोनों की उम्र ज्यादा से ज्यादा 12 से 13 साल के बीच होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनमें से एक बच्चा स्कूटी चला रहा है और दूसरा पीछे बैठा हुआ है।
विज्ञापन
स्कूटी लेकर रोड पर निकले लड़के - फोटो : एक्स@HasnaZaruriHai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल बच्चों में भी बाइक और स्कूटी चलाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। उन्हें न तो सड़क पर होने वाले खतरों का डर होता है और न ही पुलिस के पकड़ने की चिंता। बच्चों के दिमाग में बस यही रहता है कि अगर उन्हें बाइक या स्कूटी की चाबी मिल जाए तो वे तुरंत सड़क पर निकल पड़ें। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दो छोटे-छोटे बच्चे स्कूटी पर नजर आते हैं। दोनों की उम्र ज्यादा से ज्यादा 12 से 13 साल के बीच होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनमें से एक बच्चा स्कूटी चला रहा है और दूसरा पीछे बैठा हुआ है। दोनों ही बिना किसी डर या झिझक के सड़क पर दौड़ रहे हैं। उनके स्कूटी चलाने के तरीके से लग रहा है कि उन्हें इसे चलाना अच्छे से आता है। लेकिन सच तो यह है कि वे 18 साल से छोटे हैं और कानून के हिसाब से 18 साल से कम उम्र के बच्चे किसी भी तरह का वाहन नहीं चला सकते।



नाबालिग बच्चे नहीं चला सकते गाड़ी
भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम बना है कि नाबालिग बच्चे गाड़ी नहीं चला सकते। यह नियम उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है, क्योंकि इतनी कम उम्र में बच्चे न तो ट्रैफिक को ठीक से समझ पाते हैं और न ही सड़क पर अचानक आने वाली मुश्किलों से निपट पाते हैं। ऐसे में एक्सीडेंट होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। लेकिन इस वीडियो में ये दोनों बच्चे खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "दोनों की उम्र मिलाकर भी 18 साल नहीं होगी"। महज 16 सेकंड का यह वीडियो अब तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "इन्हीं के लिए कहा गया है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। आगे चलकर ये बच्चे कानून तोड़कर आगे बढ़ने वालों में सबसे ऊपर होंगे।" वहीं, दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, "ये गलत है। कल अगर ऐसे बच्चों का एक्सीडेंट हो गया तो उनके परिवार वाले ही धरना देंगे और सड़क जाम करेंगे। पैरेंट्स को इस तरह बच्चों की गलत डिमांड पूरी नहीं करनी चाहिए।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें