फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चा स्कूल जाने से मना करता रहा, पापा ने जबरदस्ती वैन में ठूंसा! वीडियो देख हंसते रह जाएंगे

Fri, 19 Dec 2025 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बच्चा स्कूल जाने से इनकार करता है, पिता उसे पकड़कर वैन में बिठाते हैं और खुद भी बच्चों को छोड़ने निकल जाते हैं।

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोग अपने बचपन की यादों में लौट रहे हैं और हंस भी रहे हैं। यह वीडियो बच्चों और स्कूल की उस सख्त दुनिया को दिखाता है जिससे ज्यादातर लोग कभी न कभी गुजर चुके हैं। इसमें एक बच्चा साफ इनकार करता है कि वह स्कूल नहीं जाएगा, जबकि उसके पिता उसे जबर्दस्ती स्कूल भेजने की कोशिश कर रहे हैं। इस नजारे में बच्चों की जिद, स्कूल जाने का डर और होमवर्क की टेंशन सब कुछ नजर आता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा रोते-बिलखते स्कूल जाने से मना कर रहा है। उसके पिता उसे पकड़कर स्कूल वैन में बिठाते हैं और खुद भी वैन में बैठकर बच्चों को स्कूल छोड़ने निकल जाते हैं। यह दृश्य काफी आम और सच जैसा लगता है, इसलिए लोग इसे देखकर अपनी बचपन की यादों में खो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। अब तक इसे 745.2 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने वीडियो को देखकर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें पूरा बचपन याद आ गया, बिल्कुल वही हाल था। एक और यूजर ने बताया कि उन्हें भी स्कूल जाने में बहुत डर लगता था, खूब रोते थे, लेकिन अब वे मास्टर डिग्री और बीएड के साथ खुद टीचर बन चुके हैं। एक और मजाकिया कमेंट आया कि अच्छा हुआ वीडियो में पिता दिख रहे थे, वरना लोग बच्चा पकड़कर पीट देते। कुछ लोगों ने इसे चाइल्डहुड ट्रॉमा बताया तो कई ने कहा कि पहले ऐसा ही होता था, लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में यह सब वायरल हो जाता है।
विज्ञापन


असली परिस्थितियों को करता है उजागर
इस वीडियो का असली मतलब यह है कि यह केवल मजेदार नहीं है, बल्कि यह बचपन की वास्तविक परिस्थितियों को भी उजागर करता है। यह दिखाता है कि कैसे पहले बच्चों को सख्ती से स्कूल भेजा जाता था और किस तरह से माता-पिता बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए कभी-कभी कठोर होते थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें