फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: इंसानियत शर्मसार! मामूली कपड़े के लिए बच्चे की जान जोखिम में डाली, छत से लटकाने का वीडियो वायरल

Thu, 18 Dec 2025 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना एक छोटी सी बात से शुरू हुई, जब घर का सामान गलती से पड़ोसी की छत पर गिर गया। आमतौर पर लोग ऐसे में पड़ोसी से बात करके सामान वापस ले लेते हैं।

विज्ञापन
परिवार वालों ने बच्चे से करवाया ये काम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबोगरीब और चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसी दिलाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर डर लगने लगता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक परिवार ने अपने बच्चे की जान को खतरे में डालते हुए ऐसा काम किया, जिसकी वजह से उन्हें जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
दरअसल यह मामला एक आम सी परेशानी से शुरू हुआ। किसी घर का कपड़ा या सामान गलती से पड़ोसी की छत पर गिर गया। आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग पड़ोसी के घर जाकर सामान वापस ले आते हैं या उनसे मदद मांग लेते हैं। लेकिन इस परिवार ने इसका एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला तरीका निकाल लिया। उन्होंने बच्चे को ही दूसरे की छत पर भेजने का फैसला कर लिया, वो भी बेहद जोखिम भरे अंदाज में।




परिवार वालों ने बच्चे से करवाया ये काम
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा परिवार अपनी छत पर खड़ा है। उनके हाथ में एक लंबी चादर है, जिसे रस्सी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। बच्चे को उसी चादर से बांध दिया गया है। चादर का एक सिरा बच्चे के शरीर से बंधा हुआ है और दूसरा सिरा परिवार के लोग मिलकर पकड़े हुए हैं। इसके बाद बच्चे को कई फीट नीचे, पड़ोसी की छत की ओर लटका दिया जाता है। यह दृश्य इतना खतरनाक है कि वीडियो देखने वाले लोगों की सांसें तक अटक जाती हैं।
विज्ञापन


किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं है ये सीन
वीडियो में दिखता है कि बच्चा नीचे लटका हुआ है और नीचे की छत पर गिरे कपड़े को उठाने की कोशिश कर रहा है। यह सब कुछ किसी स्टंट या फिल्म के सीन जैसा लगता है, लेकिन असल में यह एक बच्चे की जान के साथ खेल है। थोड़ी सी भी चूक, हाथ फिसलना या चादर का संतुलन बिगड़ना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। इसके बावजूद परिवार के लोग इस पूरे काम को सामान्य तरीके से करते नजर आते हैं।

लोगों ने परिवार वालों के इस हरकत की जमकर की आलोचना
बच्चा आखिरकार नीचे गिरे कपड़े को उठा लेता है और उसे ऊपर खींच लिया जाता है। काम पूरा हो जाता है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है और बच्चों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें