फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी पर बैठी बच्ची ने खेल-खेल में किया ऐसा, कुछ सेकंड की लापरवाही ने दी बड़ी सीख

Tue, 14 Jul 2026 01:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूटी पर बैठी एक छोटी बच्ची का वीडियो सामने आया है, जो बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक अहम संदेश दे रहा है कि, छोटे बच्चों को वाहन पर अकेला छोड़ना कितना भारी पड़ सकता है? 
विज्ञापन
स्कूटी पर बैठी बच्ची ने दबा दिया एक्सीलेटर - फोटो : @gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Child Presses Scooty Accelerator Viral Video: बच्चे अक्सर खेल-खेल में स्कूटी या बाइक का एक्सीलेटर घुमा देते हैं या किसी बटन और लीवर से छेड़छाड़ करने लगते हैं। यदि वाहन स्टार्ट हो या गियर में हो, तो वह अचानक आगे बढ़ सकता है, जिससे हादसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर बैठी बच्ची गलती से एक्सीलेटर घुमा देती है, फिर जो होता है, वह आपके होश उड़ा देगा। 

विज्ञापन

Viral Video: बाइसन के गुस्से का शिकार बना पर्यटक 8 फीट हवा में उछला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से दो बच्चों के साथ कहीं पहुंचता है। वह पहले एक बच्चे को नीचे उतारता है, जबकि एक छोटी बच्ची स्कूटी पर ही बैठी रहती है। इसके बाद व्यक्ति स्कूटी को स्टैंड पर लगाकर दूसरे बच्चे के लिए दरवाजा खोलने चला जाता है। इसी दौरान स्कूटी पर बैठी बच्ची अनजाने में एक्सीलेटर घुमा देती है और स्कूटी तेजी से आगे बढ़ जाती है। स्कूटी कुछ दूरी तक आगे जाती है और फिर बच्ची सहित गिर जाती है।

 

 

बता दें कि, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जोकि एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। यदि स्कूटी बंद कर दी जाती, चाबी निकाल ली जाती या बच्ची को भी साथ में उतार लिया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम संदेश दे रहा है, साथ ही साथ यह बच्चों को किसी भी वाहन पर अकेला न छोड़ने की सीख भी दे रहा है।

 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दूसरे यूजर ने लिखाबच्चों को कभी भी वाहन के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। 

विज्ञापन

Viral Video: चोरी करने आया चोर खुद ही फंस गया, बिल्डिंग वालों ने रेस्क्यू कर फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें