फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नदी, न तालाब... बीच समंदर में जहाज पर ही मनाया छठ, नीले ड्रम को बना दिया 'समुद्र घाट'

Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों ने बीच समंदर में जहाज पर ही छठ महापर्व मनाया। नीले ड्रम को 'समुद्र घाट' बनाकर संध्या अर्घ्य दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जहाज पर सुबह से शुरू हो गई थी तैयारी - फोटो : इंस्टाग्राम@captainmithilesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इस पर्व को मनाने के लिए लोग दूर-दूर से अपने घर पहुंचते हैं और पूरे विधि-विधान से छठी मैय्या की पूजा करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घर और परिवार से दूर होने के बावजूद इस परंपरा को निभाना नहीं भूलते। सोशल मीडिया पर इन दिनों मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनकी श्रद्धा को सलाम कर रहे हैं। ये कर्मचारी जमीन से हजारों फीट दूर नहीं, बल्कि चारों तरफ पानी से घिरे समंदर के बीच जहाज पर छठ पूजा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जहाज पर सुबह से शुरू हो गई थी तैयारी
वायरल वीडियो में जहाज पर मौजूद कर्मचारी छठ पूजा के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य की तैयारी करते दिखाई देते हैं। इसके लिए सभी सुबह से ही जुट जाते हैं। सबसे पहले पानी में पीला रंग मिलाकर कपड़े को पीला किया जाता है। इसके बाद फल, सब्जियों और पूजा की दूसरी चीजों को रखकर प्रसाद की थाली तैयार की जाती है। एक कर्मचारी इस थाली को अपने सिर पर उठाता है, जबकि दूसरा हाथ में कच्चा दूध लेकर जहाज के ऊपर बने पूजा स्थल की तरफ बढ़ता है।




नीले ड्रम पर चिपका दिया 'समुद्र घाट' का नाम
जहाज के ऊपर वाले हिस्से में कर्मचारियों ने पूजा के लिए खास जगह तैयार की होती है। यहां सजावट के साथ एक नीला ड्रम भी रखा नजर आता है, जिस पर 'समुद्र घाट' लिखा हुआ है। पूजा करने वाला कर्मचारी इसी ड्रम में स्नान करता है और फिर छठी मैय्या को संध्या अर्घ्य देता है। इसके बाद पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। आखिर में जहाज पर मौजूद सभी लोग एक साथ 'छठी मैय्या की जय' का जयकारा लगाते हैं।
विज्ञापन


ठेकुआ से लेकर खरना तक निभाई हर परंपरा
जानकारी के मुताबिक मिथलेश कुमार और निमेष जयसवाल अपने साथियों के साथ जहाज पर ही छठ महापर्व मनाते हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ संध्या अर्घ्य ही नहीं दिया, बल्कि ठेकुआ महाप्रसाद बनाने से लेकर खरना और नहाय-खाय की परंपरा भी निभाई। जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने छठ पूजा के अलग-अलग पलों को वीडियो के जरिए इंटरनेट पर साझा किया है। संध्या अर्घ्य का यह वीडियो अब तक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो देख लोगों ने किया सलाम

मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों की इस कोशिश ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग उनकी आस्था और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आस्था का ये स्वरूप देखकर मन प्रसन्न हो गया... सत्-सत् नमन।' दूसरे ने कहा कि छठ महापर्व के लिए लोग कितना प्रयास करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके लिए दिल से सम्मान।' कई लोगों का कहना है कि इन कर्मचारियों से सच्ची श्रद्धा और भक्ति की सीख मिलती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें