फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क किनारे बैठकर स्ट्रीट लाइट के सहारे पढ़ाई करती बच्ची, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Thu, 02 Jul 2026 04:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर चेन्नई से एक छोटी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची सड़क किनारे बैठकर रोड लाइट के नीचे पढ़ाई करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
रोड लाइट के नीचे पढ़ती बच्ची का वायरल वीडियो - फोटो : @santhosh.s_07
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chennai Girl Studies Under Street Light Viral Video:  पढ़ने वाले बच्चे कहीं भी पढ़ लेते हैं। पढ़ाई का जज्बा हो तो जगह मायने नहीं रखती, रास्ते खुद ब खुद बन जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर चेन्नई से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची सड़क किनारे बैठकर रोड लाइट के नीचे पढ़ाई करती नजर आ रही है। सीमित संसाधनों में भी कई बच्चे अपनी लगन से यह साबित कर देते हैं कि सपनों तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक मौका नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास की जरूरत होती है। यही जज्बा उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा बना देता है।

 

वीडियो में आप देख सकते हैं की, एक महिला सड़क पर फूल बेच रही हैं, वहीं उसकी दुकान के पास एक बच्ची बैठी पढ़ाई कर रही है। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है, फिर जब अंधेरा होता है तो ये बच्ची रोड लाइट की रोशनी में ही पढ़ाई करती है। बता दें कि वीडियो चेन्नई के तांबरम में कैंप रोड सिग्नल के पास का बताया जा रहा है।

 

विज्ञापन

रोड लाइट की रोशनी में पढ़ाई करती बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जब मैं कैंप रोड सिग्नल के पास तांबरम में काम कर रहा था, तो मैंने एक बच्ची को पढ़ाई करते हुए और पास ही उसकी मां को सड़क किनारे फूल बेचते हुए देखा साथ ही उन्होंने लिखा, कि, उसे इस उम्मीद के साथ पढ़ाई करते देखकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि शिक्षा ही उसकी स्थिति बदलने का एकमात्र साधन है और अंधेरा होने  के बाद वह सड़क किनारे की एक दुकान की रोशनी में पढ़ाई करने चली गई। यह एक प्रेरणादायक दृश्य था। 


Viral Video: बारिश में सड़क के बीचों-बीच डांस रील बनाती लड़की और पीछे से आती तेज रफ्तार बस, फिर हुआ कुछ ऐसा.....
विज्ञापन


Viral: करियर ग्रोथ के लिए एक ही कंपनी में टिके रहें या बार-बार बदलें नौकरी? शख्स के वीडियो ने छेड़ी नई बहस


वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख  यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये बच्ची आने वाली कलेक्टर होगी। दूसरे शख्स ने लिखा- ये बच्ची अपनी लाइफ में काफी आगे जाएगी। 


पढ़ाई का जज्बा हो तो राह मिल ही जाती है। जिस व्यक्ति में आगे बढ़ने की इच्छा और कुछ नया सीखने का जुनून होता है, वह सीमित संसाधनों में भी अपनी राह बना ही लेता है। तो वहीं कई लोग काफी मुश्किलों के बाद भी अपने सपनों को पूरा करने की कोशिशों में लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे वीडियो और दृश्य ही यह साबित करते हैं कि, सफलता का रास्ता सुविधाओं से नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बनता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें