फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan: 82 मिनट तक UAE के आसमान में लाल होगा चांद, जानें कब लगेगा चंद्रग्रहण और कैसे देख पाएंगे आप?

Mon, 25 Aug 2025 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2025: आमतौर पर जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया डालती है तो चंद्रग्रहण होता है। अब सवाल ये है कि इस दौरान चांद काला क्यों नहीं दिखता? तो आपको इसका जवाब बताते हैं।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 सितंबर 2025 की रात का आसमान संयुक्त अरब अमीरात और दुनिया के कई हिस्सों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण एक ऐसा नजारा दिखाएगा जिसे देखने का मौका बार-बार नहीं मिलता। करीब 82 मिनट तक चांद पूरी तरह लाल रंग का दिखेगा, जिसे लोग ब्लड मून कहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह चंद्रग्रहण कुल मिलाकर करीब साढ़े पांच घंटे तक चलेगा। लेकिन इसका सबसे खास पल रात 9:30 बजे से 10:53 बजे के बीच रहेगा, जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में होगा। इस दौरान आसमान में चांद का रंग गहरे लाल या तांबे जैसा नजर आएगा। यह नजारा साफ-साफ UAE में देखा जा सकेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


क्यों लाल हो जाता है चांद?
आमतौर पर जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया डालती है तो चंद्रग्रहण होता है। अब सवाल ये है कि इस दौरान चांद काला क्यों नहीं दिखता? तो आपको इसका जवाब बताते हैं। दरअसल पृथ्वी का वातावरण सूर्य की रोशनी को छान देता है। छोटी नीली किरणें वायुमंडल में रुक जाती हैं और केवल लंबी लाल किरणें चांद तक पहुंच पाती हैं। यही वजह है कि ग्रहण के दौरान चांद का रंग लाल हो जाता है और इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा नजारा
दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप ने बताया कि यह ग्रहण हाल के वर्षों में सबसे लंबे ग्रहणों में से एक होगा। खास बात यह भी है कि इसे दुनिया की करीब 87% आबादी देख पाएगी। यानी यह एक ऐसा खगोलीय शो है, जिसमें लगभग पूरी दुनिया शामिल हो सकेगी। लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप दुबई में एक ओपन पब्लिक इवेंट आयोजित करेगा। यहां स्थानीय लोग और पर्यटक मिलकर दूरबीन और टेलिस्कोप के जरिए इस नजारे का मजा ले सकेंगे। इस इवेंट की खास आकर्षण होगी एक फोटो सेशन, जहां बुर्ज खलीफा के पीछे उगते हुए लाल चांद को कैद किया जाएगा। इस पल को मशहूर फोटोग्राफर रामी डिबो कैमरे में उतारेंगे।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
इतना ही नहीं इस पूरे ग्रहण की वैश्विक लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। दुबई के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और बाकी के देशों के वेधशालाओं से भी लाइव फीड दिखाई जाएगी। इसका मकसद है कि पूरी दुनिया के लोग एक साथ इस खूबसूरत खगोलीय घटना को देख सकें।

कैसे देखें चंद्रग्रहण?
हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है। चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी खास चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से अपनी आंखों से देखना सुरक्षित है। हालांकि, बेहतर अनुभव के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। आप दूरबीन या बाइनोक्यूलर का इस्तेमाल करें। या फिर शहर की तेज रोशनी से दूर खुले और अंधेरे स्थान पर जाएं। अगर तस्वीरें लेना चाहते हैं तो कैमरे या फोन को ट्राइपॉड पर लगाएं और लंबी एक्सपोजर भी कर सकते हैं। इसकी सेटिंग का इस्तेमाल करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें