फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइटर जलाते ही चाहत फतेह अली खान के मुंह के सामने भड़की आग, अगले ही पल जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी

Wed, 18 Nov 2026 10:14 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान का लाइटर के साथ स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके मुंह के सामने अचानक आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान होने के साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
लाइटर जलाते ही मुंह के सामने भड़की आग - फोटो : इंस्टाग्रामarachiwaleho
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कभी किसी का अजीबोगरीब डांस वायरल हो जाता है, तो कभी किसी की अनोखी हरकत इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। अब पाकिस्तानी इंटरनेट पर्सनैलिटी चाहत फतेह अली खान का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। अपने बेसुरे गानों और अलग अंदाज के लिए मशहूर चाहत इस बार किसी गाने की वजह से नहीं, बल्कि लाइटर के साथ किए गए एक अजीबोगरीब स्टंट के कारण चर्चा में हैं। उनका यह वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

विज्ञापन


लाइटर जलाते ही मुंह के सामने भड़की आग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चाहत फतेह अली खान पीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उनके गले में एक लंबी माला भी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह कैमरे के सामने खड़े होकर बाएं हाथ से लाइटर जलाते हैं। इसी दौरान वह अपने दाएं हाथ से मुंह में कुछ डालते या फूंक मारते दिखाई देते हैं। अगले ही पल लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही उनके चेहरे के ठीक सामने आग का बड़ा गुबार उठ जाता है।




लोगों के उड़े होश
अचानक आग भड़कने से चाहत भी एक पल के लिए घबरा जाते हैं। वह तुरंत पीछे की ओर हटते हैं और अपना चेहरा संभालते नजर आते हैं। हालांकि, कुछ ही पलों में आग बुझ जाती है और वह फिर से सामान्य होकर कैमरे की तरफ देखने लगते हैं। गनीमत रही कि इस घटना में उन्हें कोई शारीरिक नुकसान होता दिखाई नहीं दिया। लेकिन जिस तरह अचानक उनके चेहरे के सामने आग भड़की, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
विज्ञापन


वीडियो देख लोगों ने लिए जमकर मजे
चाहत फतेह अली खान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स चाहत के इस स्टंट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब समझ आया कि इनके आगे के बाल कहां गायब हुए। वहीं, दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर हमने अभी-अभी क्या देख लिया? यह किस तरह का टैलेंट है? कुछ लोग उनके इस अंदाज पर हंस रहे हैं, तो कुछ अचानक भड़की आग को देखकर चिंता भी जता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें