Chacha Chachi Danced On The Terrace: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग शेयर भी करते हैं। ऐसे में ये वीडियो वायरल होने लगते हैं। बहुत सारे लोग वायरल होने के लिए एक से बढ़कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कुछ लोग इसमें असफल होते हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी वीडियोज से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। इसी कड़ी ने इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक चाचा और चाची को छत पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दोनों कुमार शानू और अलका याग्निक के गाने 'अब है नींद किसे अब है चैन कहां' पर मजेदार डांस कर रहे हैं। ऐसे में आसपास की छत पर भी लोग इकट्ठा हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा और चाची घर की छत पर 'अब है नीद किसे अब है चैन कहां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो-
चाचा-चाची का वायरल वीडियो-
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा और चाची दोनों एक घर की छत पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कुमार सानू और अलका याग्निक का गाना ‘अब है नींद किसे…अब है चैन कहां' बज रहा है, जिस पर दोनों थिरक रहे हैं। वीडियो में चाचा जी के डांस करने का अंदाज और एक्सप्रेशन बड़े ही गजब के है जबकि चाची भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे आसपास की छतों पर मौजूद लोग भी इनका का डांस एंजॉय कर रहे हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ram4444mojistar और ramprakash2572 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।