Zara Hatke: ऊंट को आमतौर रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। हाल ही में एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जो बीकानेर स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC)में किया गया है। ऊंट के आंसुओं में ऐसे तत्व मिले हैं, जो सांप के जहर को बेअसर कर सकते हैं। आपको यह सुनकर जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन इस तकनीक में सफलता मिलती है, तो हजारों जिंदगियां बचाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
अब इसका फायदा वहां के किसानों को मिल रहा है। राजस्थान के किसान ऊंट के आंसुओं से कमाई कर रहे हैं। नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल के वैज्ञानिकों ने शोध में ऊंटों को खतरनाक सॉ-स्केल्ड वाइपर स्नेक का जहर दिया। इसके बाद उन्होंने ऊंटों के आंसुओं और ब्लड सैंपल्स लिए। इससे पता चला कि ऊंट में जहर की एंटीबॉडीज बन चुकी थीं, जिसने सांप के जहर के असर को प्रभावी रूप से रोक दिया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घोड़ों से बनने वाले सांप के एंटीवेनम की तुलना में इनसे एलर्जी का खतरा भी बेहद कम है। साथ ही ऊंटों से एंटीबॉडीज निकालना सस्ता भी है। अब नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल किसानों को ऊंट के आंसू और ब्लड सैंपल देने के लिए बुला रहा है। इससे किसान प्रति ऊंट 5 से 10 हजार रुपए महीने की कमाई कर रहे हैं।
Viral Video: दीवार फांदकर अचानक कूदी शेरनी और महिला पर कर दिया हमला, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
सांप के काटने से हर साल हजारों लोगों की होती है मौत
हर साल भारत में सांप काटने से करीब 58 हजार लोगों की मौत हो जाती है, तो लगभग डेढ़ लाख लोग विकलांग हो जाते हैं। इनमें ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों के होते हैं।
Viral Video: बच्चे ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर बनाई रील, लोगों की फटी रह गई आंखें, RPF ने लिया एक्शन