फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: कैब ड्राइवर की दरिंदगी! बोला- यह मेरा इलाका है कहीं नहीं जा सकती, फिर जो हुआ सुनकर रूह कांप उठेगी

Fri, 28 Nov 2025 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: ऐसा ही एक बेहद डराने वाला अनुभव हैदराबाद की एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की। उसकी पोस्ट पढ़कर लोग सन्न रह गए, क्योंकि एक साधारण सी कैब यात्रा अचानक डरावने मोड़ पर चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरा सोचिए आप पार्टी से लौट रही हैं, कैब बुलाती हैं और आपको लगता है कि बस कुछ ही मिनट में आराम से घर पहुंच जाएंगी। लेकिन रास्ते में अगर ड्राइवर का बर्ताव अचानक बदल जाए, अजीब सवाल पूछने लगे और फिर ऐसी बातें कहे जिससे आपकी जान खतरे में लगने लगे तो क्या हालत होगी? डर, घबराहट और मन में एक ही सवाल कि अब क्या होगा? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


महिला के साथ हुआ डरावना अनुभव
ऐसा ही एक बेहद डराने वाला अनुभव हैदराबाद की एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की। उसकी पोस्ट पढ़कर लोग सन्न रह गए, क्योंकि एक साधारण सी कैब यात्रा अचानक डरावने मोड़ पर चली गई। महिला ने बताया कि वह देर रात अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर जा रही थी। कैब में बैठते ही ड्राइवर ने पहला सवाल किया,“आप मुस्लिम हैं क्या?” उसने हां कहा तो ड्राइवर ने कहा, “आप बहुत खूबसूरत हैं।” शुरुआत में महिला ने इसे एक नॉर्मल कॉम्प्लिमेंट समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन यही बातचीत आगे चलकर डरावनी होने वाली थी।



ड्राइवर ने अचानक लिया शॉर्टकट
कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने कैब को अचानक गूगल मैप वाले रूट से हटाकर टोलिचौकी की तरफ मोड़ दिया। महिला को पहले लगा कि शायद ट्रैफिक से बचने के लिए शॉर्टकट ले रहा होगा। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ड्राइवर ने ऐसी बात कह दी जिसने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी, “मैम मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। आप मेरी पसंद हैं।” महिला इस अजीबोगरीब बात से पहले ही घबरा गई थी, लेकिन उसके बाद ड्राइवर की अगली लाइन ने उसे और डरा दिया, “ये मेरा इलाका है। यहां से आप वापस नहीं जा सकतीं।”
विज्ञापन


महिला ने दोस्तों को भेजा लाइव लोकेशन
यह सुनकर महिला समझ गई कि मामला गंभीर है। उसने तुरंत बिना देर किए अपने दोस्तों को लाइव लोकेशन भेजी और पुलिस को भी संपर्क करने की कोशिश की। उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसके एक दोस्त का लिंक मीडिया में था, और उसने तुरंत अफसरों को सूचना दे दी। पुलिस ने फौरन कैब की लोकेशन ट्रैक की, टीम को मौके पर भेजा और कुछ ही समय बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला ने बताया कि वह उस पल में सिर्फ यही सोच रही थी कि कहीं कोई गलत घटना न हो जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें