ATM में घुसकर बैठ गया सांड और खाता रहा एसी की हवा
- फोटो : X
Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यहां पर एटीएम के भीतर एक सांड घुसकर बैठ गया और एसी की ठंडी में हवा में आराम फरमाने लगा। सबसे बड़ी बात यह है कि पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंचे लोग बाहर खड़े रहे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एटीएम में एक सांड घुस गया और एसी की ठंडी हवा में आराम फरमा रहा है। सांड को अंदर देखकर लोग बाहर ही खड़े रह गए और पैसे भी नहीं निकाल पाए।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्सिस बैंक का एटीएम है, जिसमें सांड घुसकर आराम से बैठा हुआ है। बाहर पैसे निकालने के लिए लोग खड़े हैं।
Viral Video: 12 साल के बच्चे से मां ने छीन लिया फोन तो लड़के ने घर में मचाया तोड़फोड़, लाखों का कर दिया नुकसान
Ajab-Gajab: आज भी दुनिया के लिए रहस्य है ये इंसान, अचानक आसमान से हो गया था लापता
वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा है, गर्मियों का सीजन लगभग चला गया है, मानसून भी विदाई के कगार पर है, अब ठंड आने वाली है। पर इन्हें महाशय को कौन समझाए? एटीएम की एसी पर कब्जा जमाकर बैठ गए हैं। यूपी के इटावा का ये वीडियो बताया जा रहा है, इनकी वजह कस्टमर्स में डर का माहौल है।
Viral Video: बेकाबू कार ने मचाया कहर, हवा में उछली लड़की, मौत जैसा खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, शौक है भाई जनाब के। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराजगी जता रहे हैं।