जिस तरह कोई आम आदमी अपने घर का बजट बनाता है कि उसे महीने में या साल में कितना खर्च करना है और किन-किन चीजों पर करना है, ठीक उसी तरह अलग-अलग देशों की सरकारें भी हर साल अपना बजट बनाती हैं, जिसमें मुख्य रूप से सरकार की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब होता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बजट पेश करने वाला मंत्री चाहे तो बजट पेश करने से पहले शराब भी पी सकता है। जी हां, यह जानकर आपको अजीब तो लग रहा होगा, लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है।