बजट को लेकर मिडिल क्लास ने ऐसे निकाली भड़ास
- फोटो : PTI/Twitter
बजट 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया है। इस मिनी बजट में भी फिर सरकार ने कई बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा, लेकिन इस बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी गई।
सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किए जाने सोशल मीडिया पर मीडिल क्लास को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने धारावाहिक तारेक मेहता का उल्टा चश्मा के कैरेक्टर जेठा लाल का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, पोपट पे पोपट, सब जगह मेरा पोपट हो रहा है।
एक यूजर ने अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग के साथ उनकी तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि कुछ नहीं बदला यार आज भी सब कुछ वैसा का वैसा ही है।
एक यूजर ने फिल्म थ्री इडियट्स के एक सीन की तस्वीर शेयर की जिसमें डायलॉग है - जैसा चल रहा वैसा चलने दो।