यह पूरा मामला ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन Detained in Dubai के जरिए सामने आया है। इसनें ब्रुक की तरफ से बयान जारी किया है, जबकि अभी तक दुबई पुलिस की तरफ से इस मामले के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है। संगठन के मुताबिक, ब्रुक जॉर्ज की एक 26 साल की ब्रिटिश युवक से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों के बीच रिश्ता बना और ब्रुक पहली बार दुबई गईं। उनके मुताबिक, उनका पहला दौरा बहुत अच्छ। इस दौरान युवक ने उनका एक प्रोफेशनल फोटोशूट भी कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रुक के परिवार के कहा कि दूसरी बार दुबई पहुंचने के बाद युवक के व्यवहार में पूरी तरह बदलाव आ गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बहुत कंट्रोलिंग हो गया और उसने ब्रुक के लिए सिर्फ वन-वे टिकट खरीदा था। इससे उन्हें शक हुआ कि शायद उन्हें वापस लौटने नहीं दिया जाएगा।
Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
परिवार का कहना है घटना के दिन दोनों एक बार गए। वहां पर शराब पीने के बाद युवक ने पहले कार और फिर अपार्टमेंट में ब्रुक के साथ मारपीट की। परिवार के बयान के मुताबिक, मारपीट के बाद ब्रुक ने ब्रिटेन वापस आने की फ्लाइट बुक कर ली थी। वह सिर्फ पासपोर्ट लेने दोबारा अपार्टमेंट गईं। यहां पर युवक ने उनका पासपोर्ट देने से मना कर दिया और फिर उन पर हमला कर दिया।
Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
परिवार ने कहा कि ब्रुक लगातार रो रही थीं और पासपोर्ट मांग रही थीं। इस दौरान उन्हें चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा। ब्रुक ने दावा किया है कि उन्हें लगा कि उनकी जान खतरे में है। इसलिए उन्होंने पास रखे किचन नाइफ से हमला किया। उन्होंने किया यह हमला आत्मरक्षा में किया था। संगठन के मुताबिक, घटना के बाद ब्रुक दुबई एयरपोर्ट पहुंचीं ताकि ब्रिटेन वापस आ सकें। लेकिन 22 जून 2026 की सुबह उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवार ने कहा कि गिरफ्तारी के समय उनके चेहरे और शरीर पर चोटों के साफ निशान दिख रहे थे।
Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
संगठन का आरोप है कि ब्रुक को दुबई पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने कपड़े उतराने के लिए मजबूर किया गया और उस समय कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। संगठन की तरफ से कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं।