फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जयमाला पर दुल्हन का हो गया छीछालेदर, आशीर्वाद देने आया बराती लड़की को ही धक्किया ले गया

Wed, 14 May 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dulha-Dulhan Ki Shaadi: वाल उठता है कि दूल्हे की शेरवानी जितनी शान से नजर आती है, क्या दुल्हन का स्टेज से गिरना उतना ही मजाक बन जाना चाहिए? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
आशीर्वाद देने आए शख्स ने दुल्हन को गिराया - फोटो : इंस्टाग्राम @iiiimohit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादी का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज की भरमार सी आ जाती है। लोग इसे देखना शेयर करना और पोस्ट करना काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में,  एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। सवाल उठता है कि दूल्हे की शेरवानी जितनी शान से नजर आती है, क्या दुल्हन का स्टेज से गिरना उतना ही मजाक बन जाना चाहिए? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला हो चुकी है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आशीर्वाद लेने बैठे हैं। तभी कुछ रिश्तेदार स्टेज की ओर बढ़ते हैं और खुश होकर पैसे उड़ाते हुए जोड़े को आशीर्वाद देने लगते हैं। तीन लड़कों का यह ग्रुप उत्साह में डूबा नजर आता है। पहले दो युवक आराम से आशीर्वाद देकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन तीसरा शख्स जैसे ही स्टेज पर आता है, कुछ ऐसा कर बैठता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती।




लोगों ने वीडियो पर खूब ली चुटकी
तीसरा शख्स दुल्हन के पास खड़े सोफे पर हल्का सहारा लेता है और तभी अचानक सोफा स्टेज से नीचे गिर जाता है। नतीजा दुल्हन और वो व्यक्ति दोनों एक साथ नीचे गिर जाते हैं। यह पूरी घटना महज 7 सेकंड की क्लिप में कैद हो जाती है, लेकिन इंटरनेट पर इसे देखने वालों की गिनती लाखों में पहुंच जाती है। यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं कोई इसे फनी बता रहा है तो कोई दुल्हन के लिए अफसोस जता रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने लिखा, “हंसते हुए अफसोस हो रहा है,” वहीं किसी ने तंज कसते हुए कहा, “अब सब डेकोरेशन वाले को ढूंढ रहे हैं।” एक यूजर का कमेंट था, “कहां-कहां से लोग पीकर आ जाते हैं?” और एक ने तो ये भी लिखा, “हमला पूरी तरह अचानक हुआ।” इस वीडियो को यूजर @iiiimohit ने पोस्ट किया है, जिसे केवल 10 घंटे में 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक्स और 1400 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। यही नहीं, अब तक यह सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें