फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

Wed, 18 Mar 2026 01:18 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के वरमाला का सीन नजर आता है, लेकिन लोगों को ये पूरा नजारा देखने में दही-हांडी के उत्सव जैसा लगा।  
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन की वरमाला में दिखा दही हांडी के उत्सव का नजारा - फोटो : @Shunyta_007
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dahi Handi Style Varmala Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर बारातियों की मस्ती तक के काफी वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में वरमाला की रस्म से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की वरमाला का नजारा लोगों को देखने में दही-हांडी के उत्सव जैसा लग रहा है। वीडियो ने इंटरनेट की जनता को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि क्याें वायरल होने की होड़ में शादियों का अंदाज जरूरत से ज्यादा बदलता जा रहा है? आइए वीडियो देखते हैं......

Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो को दूल्हा और दुल्हन दोनों को कंधों पर उठाकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा दिया जाता है कि पूरा नजारा दही-हांडी जैसा लगने लगता है। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग उन्हें ऊपर उठाकर एक प्रतियोगिता जैसा माहौल बना देते हैं। जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है, यह सीन थोड़ा जोखिम भरा भी लगने लगता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह जरूर महसूस होता है कि जरा सी चूक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती थी। 

 


क्यों पहनाई जाती है वरमाला?

भारत जैसे सांस्कृतिक देश में शादी एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसे एक उत्सव के रूप में देखा जाता है। जिसमें शादी से जुड़ी रस्मों का भी अपना मजा होता है। जिसमें से एक खास रस्म है 'वरमाला'। इस रस्म में वर और वधु एक दूसरे को फूलों की माला पहनाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक दूसरे को वरमाला पहनाने का मतलब स्वीकृति जाहिर करना है कि दोनों ने एक दूसरे को स्वीकार कर लिया है। 

Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वरमाला के इस वीडियो को एक्स पर @Shunyta_007नाम के पेज से शेयर किया गया है। जो अब  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जरूरत से ज्यादा दिखावे और जोखिम से भरी वरमाला। दूसरे यूजर ने लिखा, दही हांडी उत्सव की याद आ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें