शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन
- फोटो : instagram/pizzahut_india
Ajab-Gajab: समय के साथ हर चीज में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब शादी विवाह में भी पहले के मुकाबले काफी परिवर्तन हो चुका है। पहले शादी में दूल्हा और दुल्हन शर्माते थे, लेकिन अब स्टेज पर ही उनको बात करते देखा जा सकता था। कुछ महीने पहले शादी में एक दूल्हा और दुल्हन ने एक अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
शादी में कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने वाले दूल्हा का नाम मिंटू राय है और दुल्हन का नाम शांति प्रसाद है। इन दोनों ने इसी साल 21 जून को असम में शादी की थी। शादी के सात फेरे लेने के बाद इस जोड़े ने एक पेपर पर हस्ताक्षर किए थे। इस पेपर में कि क्या करें और क्या न करें की लिस्ट शामिल थी। दूल्हन की शर्त थी कि हर दिन जिम जाना, हर 15 दिन बाद शॉपिंग करना और हर महीने पिज्जा खिलाना है।
मिंटू राय और शांति प्रसाद की शादी के कई महीने बीते चुके हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि दोनों दूसरी शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं। हालांकि पिज्जा हट (Pizza Hut) ने इस जोड़े को उनकी पिज्जा खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए स्पॉन्सर्ड किया है।
पिज्जा हट इंडिया (Pizza Hut India) ने करवाचौथ के दिन घोषणा की है कि वह इस जोड़े को एक साल तक हर महीने में एक बार फ्री पिज्जा खाने के लिए दिया जाएगा। एक साल के लिए यह कपल ब्रांड एंबेसडर की तरह हो गया है और पिज्जा हट में जाकर पिज्जा खा सकता है।
Ajab-Gajab: कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग, खाने में करते हैं इस्तेमाल, जानिए क्या है मान्यता
एक साल तक हर महीने फ्री मिलेगा पिज्जा
पिज्जा हट इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि पत्नी को अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए हर महीने फ्री पिज्जा! सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कपल को पिज्जा हट आउटलेट में जाते हुए दिखाया गया है।
पिज्जा हट आउटलेट में कपल ने कई तरह के स्वादिष्ट पिज्जा का स्वाद लिया है। इसके बाद दोनों को सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 30,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 1400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।