लड़की को बंजी जंप के दौरान बिना रस्सी बांधे फेंक दिया 40 मीटर नीचे
- फोटो : AI
Viral Video: कभी-कभी एडवेंचर एक्टिविटी करना जानलेवा साबित हो जाता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ब्राजील में एक एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान दर्दनाक घटना देखने को मिली है। 21 वर्ष की मारिया एडुआर्दा रोड्रिग्स डी फ्रेटास रोमांचक जंप करने के लिए गई थीं, लेकिन कुछ सेकेंड में यह जंप उनके लिए आखिरी सफर साबित हुई।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साओ पाउलो राज्य के लाइमेइरा इलाके में एक ब्रिज जंपिंग साइट पर मारिया को ऊंचाई से छोड़ा गया। लेकिन कथित तौर पर उनकी सेफ्टी लाइन को जोड़ा नहीं गया था। इसका कारण वह लगभग 40 मीटर (130 फीट) नीचे गिर गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंप की तैयारी की जा रही है। जैसे ही मारिया को छोड़ा जाता है, कुछ सेकेंड बाद ही वहां मौजूद लोग चीखना शुरू कर देते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान लोगों को अहसास हुआ कि जरूरी सेफ्टी रस्सी को जोड़ा नहीं था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा
सोशल मीडिया पर किया था आखिरी पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे से कुछ समय पहले ही मारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा था कि आखिर कौन उन्हें पुल से कूदने दे रहा है। दर्दनाक हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोगों को कहना है कि यह बेहद दर्दनाक है।
el nino effect: अल नीनो की वापसी से भारत में कम होगी बारिश, सूखा पड़ सकता है और गर्मी तोड़ सकती है रिकॉर्ड
मंगेतर भी घटनास्थल पर था
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मारिया के मंगेतर भी घटनास्थल पर ही थे। हादसे के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें चिकित्सकीय मदद देनी पड़ी। स्थानीय पुलिस ने इस हादसे को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां यह जानने में लगी हैं आखिर सुरक्षा प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और कौन जिम्मेदार है।