असली अजगर के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेलता शख्स
- फोटो : @kangden_kebonreptile
Snake-Ladder Game With Real Python Viral Video: सांप-सीढ़ी का खेल हर इंसान की बचपन की यादों से जुड़ा होता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर इस खेल में असली अजगर हो तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया से सांप-सीढ़ी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का खतरनाक अजगर के साथ सांप-सीढ़ी खेलता नजर आ रहा है। लेकिन तभी मस्ती का मोमेंट अचानक दहशत में बदल जाता है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि,
दो युवक जमीन पर बने एक बड़े सांप-सीढ़ी बोर्ड पर खेलते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके आसपास कई अजगर भी मौजूद हैं। उनमें से एक युवक डाइस फेंकने के बाद 1, 2, 3 गिनते हुए आगे बढ़ता है। इसी दौरान वह उस खाने तक पहुंच जाता है, जहां एक अजगर पहले से बैठा होता है। युवक पैर से अजगर को हटाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी अजगर अचानक पलटकर उसकी ओर हमला करने के लिए बढ़ता है। अजगर को अपनी ओर आते देख युवक तुरंत उछलकर पीछे हट जाता है और खुद को हमले से बचा लेता है।
Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड
खतरनाक अजगरों के साथ सांप-सीढ़ी खेलते लड़कों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
बता दें कि इस प्रोफाइल पर यह अकेला वीडियो नहीं है। यहां सांपों से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं। प्रोफाइल पर सांपों के साथ सांप-सीढ़ी खेलते हुए भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जानवर आमतौर पर तब तक इंसानों पर हमला नहीं करते, जब तक उन्हें खतरा महसूस न हो या उन्हें उकसाया न जाए। ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना और उन्हें परेशान करने से बचना बेहद जरूरी है।
Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल, खुशी से छलक पड़े मेड के आंसू