फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्रिकेट के लिए बेइंतहा दीवानगी, पानी में भी खेलते दिखे लड़के, लोग बोले- इंडिया वाले हैं

Tue, 07 Jul 2026 11:13 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सब पानी में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक बार को तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 
विज्ञापन
पानी में क्रिकेट खेलते लड़कों का वायरल वीडियो - फोटो : @instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Boys Played Cricket In River Viral Video:  भारत में करोड़ों लोगों के सिर पर क्रिकेट का जुनून सवार रहता है। कई लोगों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली का हिस्सा होता है। क्रिकेट का जुनून हो तो गली, सड़क, पार्क या मैदान हर जगह खेल बन जाता है। लेकिन क्या आपने किसी को पानी में क्रिकेट खेलते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते कुछ लड़कों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सब पानी में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


Viral Video: 116 साल की उम्र में भी अटूट आस्था, 3550 सीढ़ियां चढ़ बुजुर्ग महिला ने किए बालाजी धाम के दर्शन

 

वीडियो में कुछ खिलाड़ी शहर के बीच से गुजर रही नदी में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। वहां कोई पिच नहीं है और बस पानी पर ही बॉल डालने की तैयारी की जा रही है। पानी में ही भागकर बॉलर आता है और पानी में ही खड़े बल्लेबाज को बॉल डालता है। जैसे ही पानी में बॉल ठप्पा खाकर बल्ले पर आती है, तो बल्लेबाज हवा में जोरदार शॉट मार देता है। बल्लेबाज की बॉल को पकड़ने के लिए फील्डर पानी में ही दौड़ता है और छलांग लगाकर बॉल को कैच कर लेता है, जिसके बाद वो पूरी तरह से पानी में गिर जाता है। लेकिन बल्लेबाज को आउट करने के बाद ही सांस लेता है। 
 

पानी में क्रिकेट खेलते लड़कों के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- क्रिकेट फ़ाइनल बॉस एनर्जी। वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि कोई पानी में कैसे क्रिकेट खेल सकता है। दूसरे शख्स ने लिखा- इंडिया वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


Viral Video: प्रभु देवा के मुकाबला गाने पर ओडिशा की टीचर का जबरदस्त एनर्जेटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल


कई लोगों के लिए क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि उनके जीवन में साधारण मनोरंजन से कहीं अधिक महत्व रखता है। यह उनकी भावनाओं, जुनून और पहचान का हिस्सा बन जाता है। वे सिर्फ मैच नहीं देखते, बल्कि अपनी पसंदीदा टीम की जीत पर खुशी और हार पर निराशा भी महसूस करते हैं। कई लोग नियमित रूप से क्रिकेट खेलते भी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें