फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जलती फुटबॉल से खेल खेलने लगे लड़के, लोग बोले- ये तो मौत का खेल है; देखें खतरनाक वीडियो

Fri, 25 Apr 2025 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Football Viral Video: जलती फुटबॉल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
रूम में जलती फुटबॉल से खेल गेम। - फोटो : Instagram/sarcamax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Burnt Football Video: आपने कई ऐसे छोटे बच्चों को देखा होगा कि जब वो एक साथ मिल जाए, तो फिर वो ऐसी कुछ हरकतें भी कर बैठते हैं जो लोगों को हैरान करती हैं। यही नहीं कई बार तो बड़े लोग या लड़के भी एक साथ मिलकर ऐसी शरारतें करते हैं जो हर किसी को हैरान कर देती है या हंसने पर मजबूर कर देती है।

विज्ञापन


इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ लड़कों का है और इसमें इन्होंने जो शरारत की है, वो हर किसी को हैरान कर रही है। ये वीडियो ऐसा है कि लोग इसे मौत का खेल तक बता रहे हैं। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो जिसको देखकर आप हैरान रह सकते हैं। आगे आप ये वीडियो देख सकते हैं... 

वीडियो में क्या कर रहे हैं लड़के?

बात इस वीडियो की करें तो इस वीडियो में कुछ लड़के एक कमरे में हैं और उनके पास एक फुटबॉल है जो जमीन पर है। फिर उन्होंने फर्श पर पेट्रोल से आग लगा दी जो धीरे-धीरे फुटबॉल तक पहुंच जाती है। इसके बाद इस आग लगी फुटबॉल से ये लड़के खेलना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि इसी बीच कुछ लड़के पटाखे भी जला रहे हैं और इन्हें इधर-उधर फेंक रहे हैं। बस इसके बाद लड़कों की मौज-मस्ती शुरू हो जाती है और वो फुटबॉल खेलते हुए पटाखे छोड़ने लगते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं।

पसंद कर रहे हैं वीडियो को लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.9 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इसके अलावा काफी लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं और कमेंट भी।

मौत का खेल बताया लोगों ने

इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ये तो मौत का खेल है। एक अन्य यूजर ने लिखा मौत का महा नाच हो रहा है।

यही नहीं, एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा इसे कहते हैं असली दिवाली। एक अन्य यूजर ने लिखा मैं तो सीधा नर्क में आ गया।

लड़कों का ये है वीडियो:-



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें