फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रील के लिए मौत का खेल खेलता नजर आया लड़का, स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे घुसा, देखें वीडियो

Wed, 18 Mar 2026 05:23 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Stunt Viral Video: वीडियो में एक लड़का स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं वो फिर से स्केटिंग करते हुए बस के नीचे से बाहर भी निकल आता है। 

विज्ञापन
स्केटिंग करते हुए चलती बस के नीचे स्टंट करता लड़का - फोटो : @MeenaRamesh91
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Boy Skating Under Moving Bus Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके कारण कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है। 

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन की वरमाला देख लोगों को याद आया दही हांडी उत्सव, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क पर एक बस अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रही होती है, तभी पीछे से एक लड़का स्केटिंग करते हुए तेजी से आता है और अचानक ऐसा स्टंट करता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वो स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं. वो फिर से स्केटिंग करते हुए बस के नीचे से बाहर भी निकल आता है। ये स्टंट देखने में जितना रोमांचक लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। जरा सी चूक इस स्टंट को गंभीर हादसे में बदल सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि लड़के के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, यह बहादुरी नहीं, सरासर बेवकूफी है। एक छोटी सी चूक और सब खत्म, अपनी जान की नहीं तो कम से कम अपने माता-पिता के बारे में तो सोचो। सिर्फ एक पल की मस्ती के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है। माता-पिता हर जगह साथ नहीं हो सकते, इसलिए बच्चों को भी समझना होगा कि बहादुरी और बेवकूफी में बहुत पतली लाइन होती है। रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट, अगर अभी कुछ हादसा हो जाए फिर इसके माता-पिता रो-रोकर पागल हो जाएंगे, लेकिन इसको यह बात समझ नहीं आ रही है। 

Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो

स्केटिंग के साथ खतरनाक स्टंट करते इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। वहीं  सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह रील नहीं बना रहे हैं, यमराज जी को बुला रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में लोग कितना जोखिम ले रहे हैं, सिर्फ अपने शौक को पूरा करने के लिए दुनिया के सामने शॉ ऑफ करने के लिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें