फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के ने सड़क पर दिखाया ऐसा स्टंट, देखकर याद आ जाएंगे यमराज

Fri, 31 May 2024 10:19 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में एक लड़के को चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। यह स्टंट इतना खतरनाक है कि शख्स की जान भी जा सकती है, लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
ड़के ने सड़क पर दिखाया खतरनाक स्टंट - फोटो : x/@ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनको देखकर हैरानी होती है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखे भी खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में एक लड़के को चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। यह स्टंट इतना खतरनाक है कि शख्स की जान भी जा सकती है, लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वीडियो में शख्स की हिम्मत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भड़के हुए हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो...

विज्ञापन

देखें वीडियो-



वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी तरह एक लड़का चलती बाइक पर दोनों पैर ऊपर करके बैठा है। इतना ही नहीं वीडियो में आगे वह धीरे-धीरे दोनों हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा भी होता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर सामने से एक बस भी जाती दिख रही है, लेकिन इस पर भी वह डरता नहीं है और खड़े-खड़े ही बस के बगल से गुजर जाता है। इसके बाद वह आराम से बाइक पर बैठ जाता है और बाइक को लहराने लगता है। लड़के की ऐसी हरकत देख कर सोशल मीडिया पर लोगों का पारा हाई हो गया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लगभग 126.2 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। शख्स की यह हरकत किसी को पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में लोग कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें