फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

Tue, 03 Feb 2026 04:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jugaad Video: भारत में लोग हर चीज का कोई न कोई जुगाड़ निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। जिसे देखने के बाद इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक - फोटो : @ridershelu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jugaad Viral Video: कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसा खतरनाक जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। जिसे देखने के बाद इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाएगा। 

Viral Video: आईने में खुद को देख नागिन ने फन फैलाकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। बच्चे ने साइकिल में ऐसा बदलाव किया गया है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। अगर इसे दूर से देखा जाए, तो यह बिल्कुल किसी असली बुलेट बाइक जैसी लगती है। बच्चे ने साइकिल के डिजाइन से लेकर उसके बाहरी लुक तक हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है, यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों को इतना पसंद आ रहा है। 

 
विज्ञापन

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि साइकिल पर बुलेट बाइक जैसी फ्यूल टैंक की बनावट तैयार की गई है। इसके अलावा सीट को भी बाइक के अंदाज में डिजाइन किया गया है, ताकि बैठने में भी बाइक जैसा एहसास हो। इतना ही नहीं, हैंडल, हेडलाइट और बॉडी का पूरा लुक देखकर कोई भी कह सकता है कि यह काम काफी सोच-समझकर किया गया है। 

Viral Video: मधुमक्खियों से मजाक करना बच्चे को पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

जुगाड़ से साइकिल को बुलेट बाइक बनाने के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ridershelu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हुनर के लिए महंगे साधनों की जरूरत नहीं होती। दूसरे शख्स ने लिखा- अगर दिमाग में आइडिया हो और कुछ नया करने का जज्बा हो, तो साधारण चीजों से भी असाधारण काम किया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें