फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लड़की ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 27 Apr 2020 05:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम - फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
लॉकडाउन में लोग मन बहलाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें ढूंढ रहे हैं। कोई खाना बनाना सीख रहा है तो कोई पेंटिंग बनाना तो कोई दूसरों को हंसाने के लिए अनोखा उपाय करता दिख रहा है। इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की ने भी अपने शरीर के साथ कुछ ऐसा ही किया है, जिसने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शाराना लैकलैंड नाम की लड़की ने अपने शरीर पर सेल्लोटेप चिपकाकर अजीबोगरीब टैनिंग की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम - फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाराना ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से घर में बैठे-बैठे वह परेशान हो चुकी थीं, इसलिए उन्होंने सोचा कि कुछ नया और अनोखा काम किया जाए, जिससे उनका भी मन लगे और दूसरे लोगों का भी टाइमपास हो जाए। उन्होंने अजीब तरह से अपने शरीर पर सेल्लोटेप चिपकाया, जिससे उनके हाथ-पैरों में किसी जेब्रा की तरह धारीदार पट्टियां बन गईं। 
विज्ञापन

3 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम - फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
शाराना की तरह ही दुनिया में और भी कई महिलाएं हैं, जो लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर किसी पार्लर में नहीं जा सकतीं, इसलिए वो घर पर ही अपने बाल संवारने से लेकर मेकअप और तरह-तरह के ब्यूटी टिप्स अपना रही हैं। हालांकि इन सबमें शाराना का तरीका सबसे अलग और अजीबोगरीब था। 
विज्ञापन

4 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम - फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
शाराना की शरारत कहें या खुराफात, कुछ ब्यूटी लवर्स को इतना पसंद आया कि उन्होंने उनके वीडियो को टिक-टॉक पर भी शेयर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लड़कियों ने तो उनके वीडियो को देखकर उनकी ही तरह खुद के शरीर पर भी अजीबोगरीब टैनिंग कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें