दुनिया में न जाने कितनी रहस्यमय जगह हैं जो न सिर्फ सुनने में अलग लगती है बल्कि डरावनी भी हैं। कुछ ऐसा ही है जापान का ब्लडी पॉन्ड।
ब्लडी पॉन्ड जापान की सबसे प्रसिद्ध जगह है। इस तालाब में तैरना सख्त मना है क्योंकि इसका तापमान 194 फॉरेनहाइट रहता है। इस झील का पानी खून की तरह सुर्ख लाल है। पानी के खून की तरह लाल होने की वजह लोहे और नमक की अधिक मात्रा है। यहां पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। नर्क के द्वार की तरह लगने वाली इस जगह को दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानों खून उबल रहा हो और इसी को देख लोग काफी भयभीत हो जाते हैं। कभी-कभी तो देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह तालाब उन्हें अपनी ओर खींच रहा है। जिस वजह से लोग वहां जाने से खौफ खाते हैं। कारण कोई भी हो पर इस प्रकार से बने प्राकृतिक तालाब की बात अजब निराली है।
इसकी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-