फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइसन के गुस्से का शिकार बना पर्यटक 8 फीट हवा में उछला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Tue, 14 Jul 2026 11:52 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 900 किलो के बाइसन ने एक पर्यटक पर हमला कर उसे करीब 8 फीट हवा में उछाल दिया। 
विज्ञापन
बाइसन के हमले का वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bison Attack Viral Video: बाइसन एक विशालकाय और ताकतवर जंगली जानवर होता है। अमेरिका और कनाडा में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले बाइसन का वजन 900 किलोग्राम या उससे भी ज्यादा हो सकता है। ये अपनी भारी टक्कर और तेज गति के कारण किसी भी इंसान या गाड़ी को आराम से हवा में उछाल सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क से बाइसन  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 900 किलो के बाइसन ने एक पर्यटक पर हमला कर उसे करीब 8 फीट हवा में उछाल दिया। इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

घटना अमेरिका के वायोमिंग राज्य स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क के ब्रिज बे कैंपग्राउंड के पास हुई। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पोती के साथ फिशिंग ब्रिज इलाके में घूम रहे था। इसी दौरान एक विशाल बाइसन कैंपग्राउंड में पहुंच सड़क किनारे धूल में बैठ गया। बाइसन को देख बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पोती उसे अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगे, लेकिन जैसे ही बाइसन की नजर उनपर पड़ी तो वह उनकी ओर बढ़ने लगा। दोनों वहां से हटने लगे। पोती तो सुरक्षित निकल गई, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ों के बीच फंस गए। बाइसन ने अपने बाएं सींग से व्यक्ति के कूल्हे पर जोरदार वार किया और उन्हें कई फीट ऊपर हवा में उछाल दिया जिससे  वह पलटी खाते हुए जमीन पर गिर गए और यह पूरा मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

 

रिकॉर्डिंग करने वाले ने बचाई बुजुर्ग व्यक्ति की जान

वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने बताया कि, उन्हें डर था कि बाइसन दोबारा हमला कर सकता है। इसलिए उन्होंने तुरंत रिकॉर्डिंग बंद की और जोर-जोर से चिल्लाते हुए जानवर की ओर दौड़े। उनके साथ दूसरे कैंपर्स भी मदद के लिए पहुंचे, जिसके बाद बाइसन वहां से हट गया। घायल बुजुर्ग व्यक्ति की पोती ने बाद में बताया कि उनके दादा को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन

Viral Video: मर्दों के सैलून में रूसी महिला ने कराया फेस मसाज, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात, देखें वीडियो

Viral Video: प्यासे लंगूर की मासूम कोशिश देख महिला ने की मदद, पेश की इंसानियत की मिसाल, वायरल हुआ वीडियो


5 करोड़ 55 लाख से भी ज्यादा व्यूज

बाइसन के हमले के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 5 करोड़ 55 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं येलोस्टोन नेशनल पार्क का संचालन करने वाली नेशनल पार्क सर्विस (NPS) ने पुष्टि की है कि, घायल पर्यटक को आपातकालीन चिकित्सा टीम ने अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें