फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जलभराव के बीच दिखी इंसानियत, बाइक सवार ने की पानी में फंसी महिला की मदद, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

 Viral Video: सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जलभराव के बीच स्कूटी लेकर फंसी महिला की मदद करने वाले एक बाइक सवार शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। 
विज्ञापन
बाइक सवार शख्स ने की जलभराव में फंसी महिला की मदद - फोटो : @bhargava.saurabh55
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Biker Rescues Scooty Rider Woman in Waterlogged: बारिश के मौसम में कई शहरों में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। इस जलभराव की वजह से वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित होती है। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  एक बाइक सवार शख्स जलभराव के बीच स्कूटी लेकर फंसी महिला की मदद करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बाइक सवार शख्स जलभराव वाली सड़क से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर एक महिला पर पड़ती है। जो पानी के बीच अपनी स्कूटी पर बैठी काफी परेशान दिखाई दे रही थी। शख्स ने तुरंत बाइक रोकी और महिला से पूछा कि, क्या हुआ है? महिला ने बताया कि उसका पैर किसी चीज में फंस गया है, जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके बाद शख्स बिना देर किए बाइक से उतर कर सावधानी से उसके पैर में फंसी वस्तु को हटाकर महिला और उसकी स्कूटी को सुरक्षित जगह तक पहुंचाता है।

 

विज्ञापन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अबतक 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक भी किया है। जलभराव में फंसी महिला की मदद करते शख्स के इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ऐसे छोटे-छोटे नेक काम समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं और इंसानियत पर भरोसा मजबूत करते हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- मुश्किल समय में किसी अजनबी की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।

Viral Video: खाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

Viral Video: नोएडा में स्ट्रीट डॉग बना रिक्शा चालक का हर दिन का साथी, दिल छू लेगा वीडियो


बता दें कि, इस दौरान बाइक सवार शख्स ने महीला से यह भी पूछा कि कहीं उसे चोट तो नहीं लगी और वह ठीक है या नहीं। जिसके बाद शख्स अपने रास्ते निकल गए। शख्स ने वीडियो के कैप्शन में लोगों से अपील भी की, कि जहां भी मौका मिले, दूसरों की मदद जरूर करें।  बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद की सहायता करना न सिर्फ उसके संकट को कम करता है, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत बनाता है। कभी-कभी ऐसे छोटे-छोटे नेक काम दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

Viral Video: रॉन्ग साइड बाइक चला एम्बुलेंस को दिलाया रास्ता, इंसानियत की मिसाल बना शख्स, देंखे वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें