कई बार ऐसे हादसे कैमरे में कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो मलेशिया के तेमेरलो ब्रिज का है। यहां अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल एक मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक चला रहा था। शुरुआत में वह बिल्कुल नॉर्मल तरीके से सड़क पर जा रहा था। लेकिन कुछ ही पलों बाद उसने अचानक अपना संतुलन खो दिया। उसकी बाइक सीधे कंक्रीट के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया और सामने से आ रही कार के बिलकुल पास जा गिरा। यह मंजर इतना डरावना था कि देखने वालों का दिल बैठ गया। अगर कार ड्राइवर ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया होता तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
डिवाइडर से टकरा जाती है बाइक
यह पूरी घटना सामने आ रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक सवार पहले तो आराम से अपनी गाड़ी चला रहा था। लेकिन जैसे ही उसकी बाइक डिवाइडर से टकराई, वह बेकाबू होकर सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। ठीक उसी समय सामने से कार आ रही थी। ऐसे में हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन कार चालक की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
पूरी तरह से टूट गई गाड़ी
गनीमत यह रही कि बाइक सवार किसी तरह खुद को संभालने में सफल रहा। वह गिरने के बाद तुरंत उठ खड़ा हुआ और अपनी टूटी-फूटी बाइक को सड़क के किनारे ले गया। इस बीच आसपास चल रहे अन्य वाहन चालकों और बाइक सवारों ने भी अपनी गाड़ियां रोकीं और उसकी मदद के लिए आगे आए। सभी को यह देखकर राहत मिली कि बाइक सवार की जान बच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गिरते ही वह सीधे कार के बेहद करीब पहुंच गया था। उसी वक्त वह घबराहट में तेजी से लुढ़ककर एक तरफ हट गया ताकि कार से टकराने से बच सके। हादसे के बाद वहां मौजूद कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने मिलकर उसकी बाइक को सड़क से हटाया, ताकि ट्रैफिक जाम न हो और अन्य वाहन सुरक्षित निकल सकें।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर thesmartlocalmy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और उस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह, भगवान ने आपको बचा लिया। आपको जिंदगी में सही काम करने का एक और मौका मिला है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “लोग बैरियर को क्यों दोष दे रहे हैं? असल में तो सवार ही तेज रफ्तार में बाईं ओर से आ रहा था।”