फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सड़क पर दौड़ रही थी नन्ही बिल्ली, पहिये के नीचे आने से पहले बाइक सवार ने किया ऐसा काम

Sun, 15 Nov 2026 03:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बांग्लादेश में एक बाइक सवार ने सड़क पर दौड़ रही नन्हीं बिल्ली को कार के पहिये के नीचे आने से बचाया। इसके बाद उसने बिल्ली को अपने साथ ले जाकर दूध भी पिलाया। उसका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
सड़क पर बिल्ली को देखते ही रोकी बाइक - फोटो : इंस्टाग्राम@ radwan_unfiltered
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर चलते समय अक्सर हमारी नजर छोटे-छोटे जानवरों पर पड़ती है। कभी कोई कुत्ता सड़क पार करता दिख जाता है, तो कभी कोई बिल्ली इधर से उधर भागती नजर आती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही इन बेजुबान जानवरों के लिए भारी पड़ सकती है। कई बार तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच ये जानवर अपनी जान तक गंवा देते हैं। हालांकि, अगर वाहन चलाने वाले थोड़ी सतर्कता दिखाएं तो इनकी जान बचाई जा सकती है। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो बांग्लादेश से सामने आया है। यहां एक बाइक सवार ने सड़क पर दौड़ रही नन्हीं बिल्ली को देखा तो उसे बचाने के लिए तुरंत अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद उसने बिल्ली को जिस तरह संभाला, उसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


सड़क पर बिल्ली को देखते ही रोकी बाइक
सोशल मीडिया पर यह वीडियो नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में रदवान बाइक चलाते हुए आगे बढ़ रहे होते हैं। तभी उनकी नजर सड़क पर भागती हुई एक छोटी सी बिल्ली पर पड़ती है। बिल्ली तेजी से आगे बढ़ रही होती है और तभी एक कार के पहिये के नीचे आने का खतरा पैदा हो जाता है। यह देखते ही रदवान तुरंत पीछे मुड़ते हैं और कार को रुकने का इशारा करते हैं। उनकी सतर्कता से बिल्ली को बचाने का मौका मिल जाता है।




कुर्ते की जेब में बैठा दी नन्हीं जान
बिल्ली को सुरक्षित उठाने के बाद रदवान उसे अपने कुर्ते की जेब में रख लेते हैं। इसके बाद वह उसे लेकर अपने सर्विस सेंटर की तरफ चल देते हैं। हालांकि, बाइक पर सफर के दौरान बिल्ली कई बार जेब से गिरते-गिरते बचती है। ऐसे में रदवान उसे संभालने के लिए पॉलिथीन में रख लेते हैं। वीडियो में वह बिल्ली के लिए पानी मांगते भी सुनाई देते हैं। इतना ही नहीं, वह उसे दूध भी पिलाते हैं। इस दौरान उनका पूरा ध्यान नन्हीं बिल्ली को सुरक्षित रखने पर रहता है।
विज्ञापन


लोगों ने बाइकर को बताया हीरो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। खास बात यह है कि लोग बिल्ली को बचाने के साथ-साथ उसे कुर्ते की जेब में रखने के अंदाज पर भी मुस्कुरा रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह काफी पॉकेट फ्रेंडली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने बाइक सवार को हीरो ऑफ सोसाइटी बताया। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को अंदाजा नहीं है कि यह कितना बहादुरी भरा काम है। वीडियो देखकर इतना तो समझ आता है कि बेजुबान जानवरों की मदद करने के लिए हमेशा किसी बड़े इंतजाम की जरूरत नहीं होती। कई बार सड़क पर दिखाई गई थोड़ी सी सतर्कता और मदद करने की भावना किसी की जान बचा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें