सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जो या तो बहुत मजेदार होता है या फिर इतना अनोखा कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। जब भी आप सोशल मीडिया पर जाते हैं, कोई न कोई फोटो या वीडियो आपको जरूर दिखती है जो वायरल हो रही होती है। जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उन्होंने जरूर ऐसे कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। अब हाल ही में, बिहार में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाएं हमेशा से चर्चा का विषय रही हैं। यहां के युवा सरकारी नौकरी को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं और इसी का एक मजेदार उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर जिले की एक शादी का कार्ड लोगों के बीच खूब चर्चा में है, जिसमें दुल्हन ने खुद को “TRE-4 अभ्यर्थी” बताया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड
TRE-4 बिहार में शिक्षक बनने के लिए दी जाने वाली एक अहम परीक्षा है, जिसमें हजारों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल होते हैं। इस परीक्षा को पास करके सरकारी शिक्षक बनना बहुत से युवाओं का सपना होता है। इसके लिए छात्र सालों तक तैयारी करते हैं और इसमें सफलता को जीवन की बड़ी उपलब्धि मानते हैं। ऐसे माहौल में जब कोई दुल्हन खुद को शादी के कार्ड पर एक प्रतियोगी परीक्षा की उम्मीदवार के रूप में पेश करती है तो यह लोगों को चौंका देता है।
वायरल कार्ड की यह है खास बात
वायरल कार्ड में दुल्हन का नाम 'कविता कुमारी' लिखा गया है। खास बात यह है कि नाम के नीचे बड़े अक्षरों में "TRE-4 अभ्यर्थी" भी लिखा हुआ है। जैसे ही यह कार्ड इंटरनेट पर पहुंचा लोगों ने इस पर मजेदार और भावुक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने कहा कि यह दिखाता है कि बिहार में शिक्षा और सरकारी नौकरी को कितना गंभीरता से लिया जाता है। वहीं कुछ ने मजाक में कहा, “TRE-4 वाली दुल्हन से शादी करनी है तो पहले खुद भी परीक्षा पास करनी होगी।” किसी ने लिखा, “अब शादी के कार्ड भी करियर पर फोकस करने लगे हैं।”
लोगों ने इसे माना बड़ा संदेश
लोगों का मानना है कि यह छोटा सा कार्ड एक बड़ा संदेश देता है कि आज की लड़कियां सिर्फ शादी तक सीमित नहीं हैं, वे अपने करियर और पहचान को लेकर पूरी तरह सजग हैं। कविता कुमारी का यह कदम यह दिखाता है कि वे शादी जैसे अहम मौके पर भी अपने करियर को नहीं भूलीं।