Bihar Girl Michael Jackson Style Moonwalk Viral Video: इंटरनेट पर कभी-कभी लोगों को ऐसा टैलेंट देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद लोग उस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सोशल मीडिया पर डांस करती बिहार की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Billie Jean' पर मूनवॉक और अन्य सिग्नेचर स्टेप्स करती नजर आ रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बिहार की कंटेंट क्रिएटर कोमल कुमारी माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Billie Jean' पर उनके सिग्नेचर मूनवॉक और कई आइकॉनिक डांस स्टेप्स को साड़ी पहनकर बेहद सहज अंदाज में करती नजर आ रही हैं। साड़ी में उनके गजब का बॉडी बैलेंस, फुटवर्क और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बता दें कि माइकल जैक्सन का मशहूर मूनवॉक करना आसान नहीं, इस डांस स्टेप में शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए पैरों को इस तरह पीछे की ओर सरकाना होता है कि देखने वालों को ऐसा लगे जैसे डांसर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बिना हिले वह वहीं फिसल रहा होता है। इसके लिए बेहतरीन बॉडी कंट्रोल, सही टाइमिंग, लचीलेपन और लगातार अभ्यास की जरूरत होती है। यही वजह है कि मूनवॉक आज भी दुनिया के सबसे मुश्किल और लोकप्रिय डांस स्टेप्स में से एक माना जाता है।
Viral: अफगानिस्तान में अभी भी मिल रही ये खास चीज, भारत में लगभग हो चुकी गायब, आप जानकर भी नहीं करेंगे यकीन
Viral Video: सहारा रेगिस्तान बना ऑफिस, ऊंट की पीठ पर लैपटॉप खोल काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
साड़ी में मूनवॉक डांस करती लड़की के इस वीडियो को खुद कोमल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे भारतीय परंपरा और वेस्टर्न डांस का बेहतरीन फ्यूजन बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, साड़ी में इतना शानदार मूनवॉक पहली बार देखा। दूसरे यूजर ने लिखा, साड़ी में इतना शानदार मूनवॉक पहली बार देखा। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।