फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेंगलुरु एयरपोर्ट कुर्सी पर आराम फरमाता दिखा आवारा कुत्ता, वीडियो देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Wed, 11 Feb 2026 07:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुर्सी में एक आवारा कुत्ता सोते हुआ दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग स्वच्छता और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे इंसानियत और आवारा पशुओं के अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुर्सी में सोता आवारा - फोटो : @i_m_harshitsing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उच्च स्तरीय, 24/7 साफ-सफाई रहती है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों, रोबोट और समर्पित कर्मचारियों का उपयोग किया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुर्सी में एक आवारा कुत्ता सोते हुआ दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग स्वच्छता और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे इंसानियत और आवारा पशुओं के अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं। 

Viral Video: टीचर के सवाल पर बच्चे के मासूम जवाब ने जीता सबका दिल, जब शादी में जाने के लिए मांगी छुट्टी

वीडियो में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कुर्सी पर एक आवारा कुत्ता आराम से सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई से जोड़कर देखा, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे इंसान और जानवरों के रिश्ते से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताया।

 

एक तरफ कई यूजर्स ने एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी और भारी भीड़ वाले स्थान पर स्वच्छता को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि रोजाना हजारों यात्री यहां से गुजरते हैं, ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। आपको बता दें कि यह वीडियो बीते साल अक्टूबर महीने में वायरल हुआ था। हालांकि, अब यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है। 

 

विज्ञापन

एयरपोर्ट के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) @i_m_harshitsing पर शेयर किया गया है। जिसपर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दिखीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, सोचिए अगर उस कुत्ते ने कुर्सी पर अपना गंदा शरीर उस पर रगड़ा हो. बाद में कोई यात्री बिना जाने उसी कुर्सी पर बैठ जाए और वही गंदगी फ्लाइट के अंदर तक ले जाए। ऐसे ही कई लोगों का मानना था कि, एयरपोर्ट प्रशासन को साफ-सफाई के मामले में बेहद सख्त नियम अपनाने चाहिए, क्योंकि यहां बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार यात्रियों की आवाजाही भी होती है।

Viral Video: पीछे सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, ऑटो रिक्शा वाले की कहानी रुला देगी आपको

वहीं दूसरी ओर, इस मुद्दे पर कई लोग कुत्ते के समर्थन में भी खड़े नजर आए। उनका कहना था कि, उन्हें भी जीने का उतना ही हक है जितना हमें। हम उन्हें आवारा कहते हैं, लेकिन असल में इस स्थिति के लिए इंसान खुद जिम्मेदार हैं। धरती सिर्फ इंसानों की नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें