फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, महज 1 मिनट में गाड़ी हो जाएगी पार्क

Fri, 28 Jun 2019 01:06 PM IST
Ayush Jha फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
robotic parking - फोटो : social media
दुनिया में पावर हाउस के नाम से विख्यात 'चीन' इन दिनों अपने देश के एयरपोर्ट को स्मार्ट बनाने के प्रयास में लगा हुआ है। चीन के बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रोबोटिक पार्किंग सिस्टम से लैस करने की तैयारी जोरों पर चल रहीं है। महीने के अंत तक एयरपोर्ट पर यह सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतिरात्मक तस्वीर
बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आईटी विभाग के इंजीनियर बा जनरल ने कहा कि पार्किंग में 132 गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। यहां पर आठ रोबोट अपनी सेवा देंगे, फिलहाल अभी इस सिस्टम का ट्रायल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर
बा जनरल की मानें तो रोबोट 3.5 मीट्रिक टन तक भार ले जानें में सक्षम है। इन रोबोट्स को एक बार चार्ज करने पर यह छह घंटे तक काम कर सकते हैं। साथ ही बैटरी कम होने पर खुद को रिचार्ज करने के लिए वे चार्जिंग स्टेशन पर भी जा सकते हैं। 

4 of 5
एयरपोर्ट में काम करने वाले रोबोट कारों की समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं, जिससे पार्किंग में होने वाली दुर्घटनाओं से कारों को बचाया जा सके। ये रोबोट महज एक मिनट में गाड़ी को पार्क कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर
यदि आप भूल गए हैं कि आपकी कार कहां खड़ी थी, तो आपको केवल पार्किंग टिकट को स्कैन करने या कार पिकअप टर्मिनल पर कार प्लेट नंबर दर्ज करने की आवश्यकता है, कार की जगह आपको अपने आप पता चल जाएगी क्योंकि यहां स्मार्ट पार्किंग में क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें